मशहूर साउथ एक्टर का कम उम्र में निधन, मौत की वजह भी रिवील

Nirmal Benny Passed Away: मशहूर साउथ एक्टर के निधन की बुरी खबर मिली है। अब एक्टर ने इस दुनिया को छोड़ दिया है और इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Nirmal Benny Passed Away

Nirmal Benny Passed Away

विज्ञापन

Nirmal Benny Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई दुखी है। अब जाने-माने मलयालम एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फैंस भी सदमे में हैं और फिल्म इंडस्ट्री पर शोक्ड रह गई है। इतनी कम उम्र में एक्टर ने दम तोड़ दिया कि किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा।

मलयालम एक्टर का 37 साल की उम्र में निधन

बता दें, मलयालम एक्टरनिर्मल बेनी (Nirmal Benny) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने महज 37 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली और परिवार को अकेला छोड़कर चले गए। 37 साल के एक्टर की यूं अचानक निधन की खबर पर हर किसी को झटका लगा है। 23 अगस्त 2024 यानी आज निर्मल बेनी का निधन हो गया। अब उनकी मृत्यु का कारण भी सामने आ गया है। इस उम्र में उनकी जान जाने का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के बाद एक्टर से जिंदगी का साथ छूट गया।

विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने सुनाई एक्टर ने निधन की दुखद खबर

निर्मल बेनी को पॉपुलर फिल्म ‘आमीन’ से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस फिल्म में काम कर वो रातों-रात स्टार बन गए और लोगों के दिल में बस गए थे। ऐसे में अब उनके निधन की खबर से फैंस के दिल टूट गए हैं। बता दें, ये बुरी खबर एक्टर के करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर संजय पडियूर (Sanjay Padiyoor) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को सुनाई है। निर्मल बेनी ने साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ‘नवगाथारक्कु स्वागतम’ (Navagatharkku Swagatham) नाम की फिल्म से उनका डेब्यू हुआ था।

विज्ञापन

करियर में दी थीं 5 फिल्में

निर्मल बेनी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 5 फिल्में दी थीं। वो काफी अच्छे एक्टर थे और अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। निर्मल बेनी ने स्टेज शोज भी किए थे। हालांकि, उनके करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म ‘आमीन’ रही, जिसमें कोचाचन का रोल निभाकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उनके यूट्यूब वीडियो देखना भी लोग पसंद करते थे। लेकिन अब उनके निधन से फैंस को झकझोरकर रख दिया है। अब फैंस इस खबर को सुनकर हैरानी जता रहे हैं और एक्टर की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ