वॉशरूम में बेहोश मिलीं मशहूर सिंगर, निधन पर उठे सवाल; सुसाइड या मर्डर? ऑटोप्सी में हुआ खुलासा

Park Bo Ram Death Reason: मशहूर सिंगर में महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनके निधन को लेकर हत्या और आत्महत्या जैसे सवाल भी पैदा हो रहे हैं। लेकिन अब आज सिंगर की ऑटोप्सी रिपोर्ट्स सामने आ गई है।

Park Bo Ram Death Reason

मशहूर सिंगर की 30 साल की उम्र में हुई मौत, ऑटोप्सी में हुआ वजह का खुलासा

Park Bo Ram Death Reason: जब कोई सिंगर गाना गाता है तो पूरी दुनिया उसकी फैन हो जाती है। सभी उस सिंगर पर आसानी से दिल हार बैठते हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद फैंस के दिल न सिर्फ टूटेंगे बल्कि चकनाचूर हो जाएंगे। दरअसल, अब मशहूर सिंगर का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। महज 30 साल की उम्र में ही मशहूर सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये खबर फैंस के लिए कहर बनकर टूट रही है।  इंडस्ट्री पर सिंगर की मौत से गम के बादल छा गए हैं और फैंस भी भौचक्के रह गए हैं।

विज्ञापन

मशहूर सिंगर का 30 साल की उम्र में निधन

30 साल की मशहूर के-पॉप सिंगर पार्क बो राम (Park Bo Ram) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से अब लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 12 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। इसके बाद उनकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। सामने आई रिपोर्ट्स में पहले ऐसा दावा किया गया था कि सिंगर ने आत्महत्या कर ली है। बाद में ये भी कहा गया कि उनका मर्डर हुआ है। पार्क बो राम के निधन को लेकर अलग-अलग कहानियां सुनने को मिल रही हैं। बता दें, जल्द ही सिंगर को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने वाले थे लेकिन इससे पहले कि वो इसका जश्न मना पाती उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

15 अप्रैल को हुई ऑटोप्सी

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि सिंगर ने मरने से पहले पार्टी की थी और शराब भी पी थी। बाद में वो वॉशरूम गईं और जब वापिस नहीं आईं तो उनके दोस्त वॉशरूम के अंदर आए तो उन्हें वो सिंक के ऊपर बेहोश मिलीं। सीपीआर मिलने के बावजूद वो होश में नहीं आईं और हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब सबकी पसंदीदा सिंगर के निधन की खबर आने के बाद उनके आत्महत्या के कयास लगाए गए। अब एजेंसी ने ऑटोप्सी रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा कर दिया है। एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें आत्महत्या या हत्या के दावों को खारिज कर दिया गया है। 15 अप्रैल को हुई इस जांच में ये कन्फर्म हो गया है कि डेथ का कारण न तो आत्महत्या है और न ही हत्या।

विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या पर हुआ खुलासा

हालांकि, सटीक वजह बाद में सिंगर के परिवार को बता दी जाएगी। लेकिन अब ऐसा कहा गया है कि अगर कोई भी उनकी झूठी आत्महत्या या हत्या की खबर फैलाएगा तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा सकता है। अब ये जानकारी भी सामने आ रही है कि सिंगर पार्क बो राम का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को किया जाएगा। उनके निधन से न सिर्फ परिवार वाले बल्कि फैंस भी टूट गए हैं। अब सभी लोग उनके निधन पर शोक मना रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ