बिलख-बिलखकर रोते दिखे Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat, वायरल वीडियो में रिवील हुई वजह

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Viral Video: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ये कपल बुरी तरह से रोता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अचानक इनके साथ क्या हुआ कि अब उन्होंने अपना रोते हुए वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है, ये तो आपको उनका वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा।

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Viral Video

Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो वायरल, क्या है मामला?

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Viral Video: बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इस कपल को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। इन दोनों का वीडियो में बुरा हाल देखने को मिल रहा है। लेकिन अब अचानक ऐसा क्या हो गया है कि ये दोनों अपने आंसू बहने से रोक नहीं पा रहे हैं। इनके बिलख-बिलखकर रोने की वजह अब इस वीडियो में ही रिवील हो गई है। इनकी शादी को अभी एक ही महीना हुआ है और अब इनका रोते हुए वीडियो देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

क्यों रो रहे पुलकित और कृति?

बता दें, ये वीडियो देख समझ आ जाएगा कि वो इतने इमोशनल क्यों हो रहे हैं। अगर आप इनके रोने की खबर सुनकर डर गए हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है। दरअसल, इनका जो बुरी तरह रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है वो इनकी शादी के दौरान का है। इसमें अपनी शादी की रस्मों के दौरान ये लव बर्ड्स आंसू बहाकर फीलिंग्स का इजहार करता दिख रहा है। कहीं पुलकित का स्पेशल सरप्राइज पाकर कृति भावुक हो रही हैं। तो कहीं शादी की रस्मों के दौरान उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

कपल का वीडियो वायरल

कृति तो अपनी शादी के BTS वीडियो में भावुक लग ही रही हैं लेकिन वीडियो की हाईलाइट हैं वो पल, जहां पुलकित सम्राट अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए और शादी के मंडप पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगे। एक्टर को इस दौरान उनकी पत्नी संभालते हुए नजर आईं। उन्हें देखकर लग रहा है कि इस स्पेशल मोमेंट का वो कब से इंतजार कर रहे थे और जब वो मोमेंट उनकी लाइफ में आया है तो वो हद से ज्यादा भावुक हो गए।

फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो

हालांकि, इस वीडियो में इन दोनों के वो पल भी दिखाई दे रहे हैं जिनमें ये दोनों जमकर डांस करते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कपल ने खास मौके पर शेयर किया है। आज उनकी वेडिंग की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी है और ऐसे में इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘हमने खुद को पाया, जब हमने एक-दूसरे को पाया और ये सबसे खूबसूरत तरीके का प्यार है। शादी को एक महीना हो गया है लेकिन हमारा फॉरएवर पहले ही शुरू हो गया था।’ Tur Chaliyan गाना वेडिंग गिफ्ट के तौर पर देने के लिए उन्होंने सिंगर Akhil Sachdeva को भी शुक्रिया अदा किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ