Kris Kristofferson के निधन से पसरा मातम, रुला देगा परिवार का इमोशनल पोस्ट

Popular Actor Death News: मशहूर अभिनेता और गायक का निधन हो गया है। एक्टर ने अपने घर पर अंतिम सांस ली है।

Kris Kristofferson Death News

Kris Kristofferson Death News

Kris Kristofferson Death News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता और गायक क्रिस क्रिस्टोफरसन का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर दम तोड़ दिया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है, जिसने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की भी मांग की है।

क्रिस क्रिस्टोफरसन के निधन से लगा सदमा

क्रिस क्रिस्टोफरसन का निधन बीते शनिवार को हुआ। उनके परिवार ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि क्रिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पोस्ट में परिवार ने लिखा है, ‘हम बहुत भारी मन से ये खबर शेयर कर रहे हैं कि हमारे प्यारे पति, पिता और दादा का निधन हो गया। हम उनके साथ बिताए समय के लिए बहुत शुक्रिया अदा करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kris Kristofferson (@kristofferson)

बेहतरीन आवाज के धनी थे क्रिस

क्रिस क्रिस्टोफरसन को उनकी बेहतरीन आवाज और एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सफल गाने दिए और अपने काम के लिए कई पुरस्कार भी जीते। उनके गाने न सिर्फ सुनने में सुरीले थे, बल्कि उनके इमोशन्स भी सीधा दिल में उतरते थे। उनके निधन से न सिर्फ संगीत प्रेमियों को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा धक्का लगा है।

डॉली पार्टन ने किया शोक व्यक्त

क्रिस की करीबी दोस्त और फेमस सिंगर-एक्ट्रेस डॉली पार्टन ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘कितना बड़ा नुकसान, कितने महान लेखक, कितने महान अभिनेता, कितने महान दोस्त।’ आपको बता दें डॉली के इमोशन्स उन लाखों लोगों जैसे हैं जो क्रिस की कला और व्यक्तित्व से प्रभावित थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dolly Parton (@dollyparton)

क्रिस क्रिस्टोफरसन का करियर

क्रिस ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और जल्द ही वो एक नामचीन चेहरे बन गए। उन्हें ‘ए स्टार इज बॉर्न’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए भी जाना जाता है। उनके द्वारा गाए गए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनका काम न सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन था, बल्कि लोगों के लिए उनकी जर्नी काफी इंस्पायरिंग भी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ