---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 के लिए कन्फर्म होते ही Nia Sharma का किसपर फूटा गुस्सा? लोगों से कर दी बड़ी अपील

Nia Sharma Post Regarding Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में जब से निया शर्मा की एंट्री कन्फर्म हुई है तभी से उनके फैंस अब सोशल मीडिया पर लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। अब इसी से परेशान होकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

Nia Sharma Post Regarding Bigg Boss 18: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब कुछ ही दिनों में शूरू होने वाला है। इसी बीच दर्शकों में शो को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हाल ही में टीवी की मशहूर अदाकारा निया शर्मा की एंट्री शो के लिए कन्फर्म हो गई है। निया ने अब अपने सभी फैंस से सोशल मीडिया पर गुजारिश की है कि वो उन्हें शो से जुड़े सवाल न करें। निया शर्मा ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

निया शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

‘सुहागन चुड़ैल’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में निया शर्मा के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन अब निया के दोनों ही शोज खत्म हो रहे हैं। हालांकि फैंस अब ‘बिग बॉस 18’   के लिए काफी एक्साइटिड हैं। इसलिए फैंस अब इंतजार कर रहे हैं निया शर्मा के जल्द शो में दिखने का। जब से कन्फर्म हुआ है कि निया शो में नजर आएंगी तब से उनके फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं। शो को लेकर निया को इंटरव्यूज के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है लेकिन अब निया ने इन सभी बातों को लेकर अपना जवाब दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

निया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘हैलो, प्लीज बिग बॉस से जुड़े सवाल लेकर मुझे कॉल या मैसेज न करें। मुझे माफ कर दो। मैं नहीं रिप्लाई करूंगी। कोई भी बयान या इंटरव्यू नहीं दूंगी।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक ‘आई एम सॉरी’ वाला इमोजी भी जोड़ा, जिससे उनकी परेशानी साफ-साफ नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी ने किया था ऐलान

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। रोहित शेट्टी ने शो के दौरान बताया कि निया बिग बॉस में शामिल होने जा रही हैं। निया शर्मा इस दौरान कश्मीरा शाह और भारती सिंह के साथ आई थीं। भारती सिंह ने ग्रैंड फिनाले के दौरान काफी मस्ती की।

इस दौरान, निया ने अपने साथी अभिषेक कुमार से सपोर्ट मांगने की बात भी की, जो ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं। शो के बारे में दर्शकों में काफी चर्चाएं हो रही हैं और निया की भागीदारी ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है।

---विज्ञापन---

करणवीर मेहरा बने विजेता

आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में करणवीर मेहरा विजेता बने हैं। अब जब निया शर्मा ‘बिग बॉस 18’ में शामिल हो रही हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें अब निया पर होंगी, जब वो ‘बिग बॉस 18’ में अपने सफर की शुरुआत करेंगी। क्या वो शो में अपनी छाप छोड़ पाएंगी? इस सवाल का जवाब तो वक्त ही देगा।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के बाद Golmaal एक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक, वायरल हुआ पोस्ट

---विज्ञापन---

First published on: Sep 30, 2024 05:34 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola