---विज्ञापन---

Pooja Joshi Arora Announces Pregnancy: दूसरी बार मां बनने वाली हैं ‘अक्षरा’ की भाभी, पूजा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

Pooja Joshi Arora Announces Pregnancy: टेलीविजन का पॉपलुर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेवरेट शो में से एक हैं। अब इस शो में थर्ड जेनरेशन की कहानी को दिखाया जा रहा है। वहीं, जब ये शो शुरू हुआ था तो इसमें अक्षरा की भाभी बनी यानी पूजा जोशी अरोड़ा, जिनका नाम शो में वर्षा […]

Pooja Joshi Arora Announces Pregnancy: टेलीविजन का पॉपलुर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेवरेट शो में से एक हैं। अब इस शो में थर्ड जेनरेशन की कहानी को दिखाया जा रहा है।

वहीं, जब ये शो शुरू हुआ था तो इसमें अक्षरा की भाभी बनी यानी पूजा जोशी अरोड़ा, जिनका नाम शो में वर्षा था को भी लोगों ने खूब पसंद किया। वर्षा के कैरेक्टर में पूजा जोशी अरोड़ा खूब जंचती भी थीं। वहीं, अब पूजा जोशी अरोड़ा सुर्खियों में आ गई है।

---विज्ञापन---

Pooja Joshi Arora ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी 

दरअसल, टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा (हिना खान) की भाभी का रोल निभाने वाली पूजा जोशी अरोड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने वाली है और इससे पहले वो एक बेटी की मां बन चुकी है। वहीं. अब पूजा ने फैंस के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट का साझा किया है, जिससे फैंस भी बेहद खूश हैं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि एक्ट्रेस पूजा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

हाथ में एक बोर्ड लिए नजर आई पूजा की बेटी

साथ ही उनकी बेटी हाथ में एक बोर्ड लिए नजर आ रही है। इस पर उन्होंने लिखा भी है कि जल्द ही बड़ी दीदी बनने वाली हूं। एक्ट्रेस पूजा के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही पूजा को बधाइयां भी दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

स्टार्स भी दे रहे एक्ट्रेस को बधाई

इतना ही नहीं बल्कि पूजा के पोस्ट पर स्टार्स भी प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस लता सभरवाल ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी बनाई हैं। वहीं, एक्ट्रेस शिरीन सेवानी ने भी उन्हें बधाई दी है। बता दें कि लता और शिरीन ने पूजा के साथ शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ काम किया था।

First published on: Jul 20, 2023 05:33 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola