मेकर्स के लिए आसान नहीं था Panchayat 3 बनाना, महीनों तक काटे ऑफिसों के चक्कर

Panchayat 3: पंचायत का पहला सीजन हो या दूसरा या फिर तीसरा ही क्यों ना हो? इस सीरीज के हर सीजन ने लोगों का दिल जीता है और ये दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि मेकर्स के लिए इसको शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Panchayat 3

Panchayat 3

Panchayat 3: ओटीटी पर तीसरी बार पंचायत लग चुकी है। ऐसे में अब हर किसी में इसके लिए एक्साइटमेंट होना तो बनता है। जी हां, पंचायत का तीसरा सीजन लोगों को खूब मनोरंजन कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकर्स के लिए इसको शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दरअसल, जब भी किसी फिल्म या सीरीज की शूटिंग होती है, तो मेकर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ पंचायत के मेकर्स के साथ। जी हां, इस सीरीज को शूट करना मेकर्स के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और निर्माताओं ने कई महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे। अब आप सोच रहे रहेंगे कि एक आम-सी कहानी के लिए भला सरकारी दफ्तरों के चक्कर क्यों? तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

सरकारी लोकेशन पर शूट हुए हैं सीन

अगर आपने सीरीज देखी है, तो आप समझ ही गए होंगे कि भला पंचायत के मेकर्स को इतने पापड़ क्यों बेलने पड़े हैं। हालांकि अगर आपने अभी तक सीरीज नहीं देखी तो भई बात कुछ ऐसी है कि पंचायत में ज्यादातर सीन सरकारी लोकेशन पर शूट हुए हैं, ऐसे में मेकर्स को इसके लिए परमिशन लेना आसान बात नहीं थी और इसके लिए सीरीज के मेकर्स ने कई महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे। इतना ही नहीं बल्कि सीरीज में दिखाया गया पंचायत का ऑफिस भी रियल ऑफिस है और प्रधान का घर भी रियल है।

विज्ञापन

सीरीज के तीसरे सीजन ने जीता दिल

इन्हीं सब छोटी-छोटी चीजों की वजह से पंचायत लोगों को खूब पसंद आ रही है। हर कोई इसके बारे में अपना रिव्यू दे रहा है और जैसे लोगों को इसके तीसरे सीजन से कुछ खास उम्मीद नहीं थी, तो ऐसे में सीरीज के तीसरे सीजन के लिए मुश्किल था लोगों का दिल जीतना, लेकिन इसने यहां भी अपना काम बखूबी किया है और लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

लोगों को अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार

जी हां, पंचायत का तीसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसे देखने के बाद लोगों के मन में इसका अगला सीजन यानी चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इसके चौथे सीजन को लाने के लिए कितना समय लेंगे, लेकिन सीरीज के तीसरे पार्ट को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर इस सीरीज का चौथा पार्ट आता है, तो वो भी बड़ा धमाका करेगा और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ