Blockbuster Movie: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई तरह की फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल कर देती हैं, तो कुछ मोटे बजट और बड़े स्टार्स के बाद भी खास परफॉर्म नहीं कर पाती हैं. इस बीच आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सात साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म आज भी कई लोग देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘जोकर’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सात साल पहले यानी साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘जोकर’ है. जी हां, ये फिल्म लोगों के बीच अपनी खास जगह बना चुकी है. इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने किया था और इसकी कहानी एक नॉर्मल और परेशान इंसान की लाइफ पर बेस्ड है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तो अलग-अलग मोड़ लेती है और इसका क्लाइमैक्स इतना तगड़ा है कि किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है. फिल्म ‘जोकर’ में जोआक्विन फीनिक्स ने अहम किरदार निभाया है. आखिर में ये फिल्म एक डार्स मैसेज देती है. फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही दुनियाभर के दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.
मूवी का कलेक्शन
गौरतलब है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. जी हां, ये फिल्म करीब 55 मिलियन डॉलर (450-460 करोड़ रुपये) के बजट में बनी थी और इसने 1 बिलियन डॉलर (8300-8500 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार किया था. इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी.
आईएमडीबी रेटिंग
इसके अलावा अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को IMDb लगभग 8.3 की रेटिंग मिली है. अगर आप भी इस फिल्म का घर बैठे मजा लेना चाहते हैं, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर हिंदी डब्बिंग में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 14 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख मुंह से निकल जाएगी चीख, डरावनी कहानी बार-बार करेगी हालत खराब
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines