OTT Release: फरवरी में मनोरंजन का तड़का लगाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

OTT Release February 2025: अगले महीने फरवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

ott release february 2025 netflix prime video hotstar mrs dhoom dhaam bada naam karenge the mehta boys

OTT Release February 2025. File Photo

OTT Release February 2025: ओटीटी लवर्स के लिए फरवरी का महीना काफी शानदार होने वाला है। आपका मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं जिनके जरिए आपको एक्शन, क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी हर जोनर की डोज मिलेगी। अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। कॉपी और पेन लेकर आप भी डेट नोट कर लें जिससे कोई भी फिल्म मिस न हो।

विज्ञापन

बड़ा नाम करेंगे

सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों के लोग दीवाने हैं। अब उनकी ओटीटी पर एंट्री होने जा रही है। राजश्री प्रोडक्शन की पहली वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ 7 फरवरी 2025 को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में ऋषभ और सुरभि लीड रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन

द मेहता बॉयज

बोमन ईरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ 7 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक बेटे और पिता के तनावपूर्ण रिश्ते को दिखाया गया है। श्रेया चौधरी और अविनाश तिवारी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

मिसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म भी 7 फरवरी को रिलीज होगी जिसमें निशांत दहिया, कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

जीरो डे

नेटफ्लिक्स पर 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जीरो डे’ एक घातक साइबर हमले के पीछे की सच्चाई को उजागर करेगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन

धूम धाम

एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ भी फरवरी महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

ऊप्स अब क्या

श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी की वेब सीरीज ‘ऊप्स अब क्या’ 20 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला पर है, जो एक गलती की वजह से प्रेग्नेंट हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ