Pushpa 2 की OTT रिलीज पर भड़के फैंस, वजह आपको भी कर देगी नाराज

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हालांकि इस फिल्म की पोस्ट देखने के बाद फैंस भड़क गए हैं।

pushpa 2 the rule ott release users angry not streaming hindi version

Pushpa 2 OTT. File Photo

Pushpa 2 OTT Release: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म न सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि इसने हिंदी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रिलीज के करीब दो महीने बाद फैंस पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बताया गया कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को रीलोडेड वर्जन यानी 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ रिलीज किया जा रहा है। हालांकि इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भड़क गए हैं।

विज्ञापन

हिंदी भाषा में नहीं हो रही रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘पुष्पा 2- रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर देखें, जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है!’ इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने डिमांड करनी शुरू कर दी कि फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीलोडेड वर्जन के साथ देगी दस्तक

बता दें कि 17 जनवरी को पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मेकर्स ने फिल्म की ड्यूरेशन में कुछ एक्स्ट्रा फुटेज को ऐड किया था। इसके बाद पुष्पा 2 की ड्यूरेशन 3 घंटे और 20 मिनट से बढ़कर 3 घंटे और 44 मिनट हो गई है।  इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने ओटीटी रिलीज की डेट रिवील नहीं की है लेकिन नेटफ्लिक्स के ‘न्यू और हॉट’ सेक्शन में 30 जनवरी पुष्पा 2 की रिलीज डेट बताई गई है।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे हिंदी वर्जन की डिमांड

उधर, पुष्पा 2 को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं करने से फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हिंदी में क्यों नहीं रिलीज कर रहे हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदी दर्शकों के साथ भेदभाव हो रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर हिंदी में कोई परेशानी है तो बता दो।’ गौरतलब है कि पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ