---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 के घर में होगी ORRY की धांसू एंट्री! खास होने वाला है Salman Khan के ‘वीकेंड का वार’

ORRY In Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के घर में जल्द एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला हैं। शो में कई बड़े सेलेब्स के साथ पार्टियों में नजर आने वाले ओरी की धांसू एंट्री होने जा रही है।

---विज्ञापन---

ORRY In Bigg Boss 17: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में एक धांसू एंट्री होने वाली है, जिसको खुद सलमान घर में एंट्री करवाएंगे। जी हां.. यह एंट्री कई बड़े सेलेब्स के साथ पार्टियों में नजर आने वाले ओरी (ORRY) की होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ओरी शो के ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) में नजर आएंगे, जिसके बाद सलमान उनको बिग बॉस की घर में भेजेंगे। ओरी घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करेंगे, लेकिन कुछ दिन घर में रहने के बाद वो बाहर आ जाएंगे। फिलहाल ओरी की एंट्री को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ओरी पिछले काफी लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कई बड़े सेलेब्स से साथ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद वो इस समय किसी सेलेब्स से कम नहीं हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री जल्द उनको एक नया फेम देने वाली है। शो में ओरी कितने दिन रहने वाले हैं इस बात की जानकारी भी अभी सामने नहीं आ पाई है।

---विज्ञापन---

कौन है ORRY?

ओरी का पूरा नाम ओरहान अबतरमणि (Orhan Awatramani) है। वो एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे हैं। ओरी को ग्राफिक डिजाइन में रुचि है। ओरी को बॉलीवुड पार्टीज का बहुत शौक है। ऐसे में वो अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में कई सेलेब्स के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स और स्टार किड्स के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढें: एक दो या तीन नहीं… पांच बार घर से भाग चुकी है Bigg Boss 17 की यह कंटेस्टेंट, इस शो से मिली थी पहचान

---विज्ञापन---

क्या चल रहा Bigg Boss 17 के घर में?

वहीं, अगर बात बिग बॉस 17 के घर की करें तो इस हफ्ते होने वाली नॉमिनेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा लिया और उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताए जिनको वो घर से बेघर करना चाहते हैं। फिलहाल, बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली लिस्ट में पांच लोगों के नाम शामलि है, जिनमें अंकिता लोखंडे, सनी आर्य, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और अनुराग डोभाल हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 23, 2023 09:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola