Nupur Shikhare: आमिर खान का फिटनेस ट्रेनर बनेगा उनका दामाद, ऐसे शुरू हुई बेटी आयरा संग लव स्टोरी

New Project - 2022-09-23T121644.898

Ira Khan-Nupur Shikhare: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) अक्सर किसी ना किसी कारण लाइम लाइट में छाई रहती हैं। आयरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्टार किड अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई का वीडियो फैंस संग साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है प्रपोजल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, नुपुर ने आयरा को एक शो में प्रपोज किया है। वीडियो में वह गर्लफ्रेंड आयरा की तरफ चलकर आ रहे हैं। नूपुर आयरा को रिंग पहनाते हैं। नुपुर घुटनों पर बैठकर इरा को प्रपोज करते हैं। जिसके बाद दोनों ‘यस’ कहते हैं। इरा ने ये खास पल शेयर करते हुए लिखा- ‘पोपाए- उसने हां कहा। इरा- हीही मैंने हां कहा।’

विज्ञापन


कौन हैं नुपुर शिखरे?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शिखरे पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्हें फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट के रूप में भी जाना जाता है। नुपुर सुष्मिता सेन से लेकर खुद आमिर खान तक के फिटनेस एक्सपर्ट रह चुके हैं। खबरों की मानें तो नुपुर ने करीब एक दशक तक पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को ट्रेन किया था। नुपुर फिटनेस ट्रेनर होने के साथ- साथ शानदार डांसर भी हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुपुर शिखरे और इरा खान की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। नुपुर को इरा की फिटनेस ट्रेनिंग के हायर किया गया था। हालांकि इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक- दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को 2021 में ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ