NMACC: ‘रघुपति राघव राजा राम...’ पर नीता अंबानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबको किया मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

Nita Ambani Performance at NMACC

Nita Ambani Performance at NMACC

Nita Ambani Performance: बीती रात यानी शुक्रवार की रात मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) का शुभारंभ हुआ। इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। अंबानी फैमिली से लेकर इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक ​​कि वर्ल्ड फेमस टॉप मॉडल जीजी हदीद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

नीता अंबानी ने नृत्य से सबको किया मंत्रमुग्ध

इस इवेंट के फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच लॉन्च इवेंट से नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नीता अंबानी ने स्टेज पर श्रेया घोसाल के वर्जन ‘रघुपति राघव राजा राम…’ भजन पर भरतनाट्यम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनका डांस देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

विज्ञापन

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “6 साल की उम्र में अपनी भरतनाट्यम यात्रा शुरू करने वाली नीता एम अंबानी के पास हमेशा एक डांसर का दिल रहा। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ में उनकी स्पेशल परफॉर्मेंस को ग्रैंड लॉन्च के लिए एक्सक्लूसिवली कोरियोग्राफ किया गया।”

विज्ञापन

MNACC नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट

बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (MNACC) मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। नीता अंबानी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य भारतीय कला को संरक्षित करना और प्रमोट करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ