Music Composer Praveen Kumar Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर मिली है। एक मशहूर म्यूजिक कंपोजर का निधन हो गया है। बेहद छोटी उम्र में अब एक कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। साथ ही साउथ में मातम पसर गया है। ये कलाकार साउथ इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रहा था और करियर की बुलंदियों पर था लेकिन अब 28 साल के इस म्यूजिक कंपोजर की मौत की खबर आई है।
आज सुबह हुआ निधन
साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें बीते दिन यानी 1 मई को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन आज उन्होंने उसी अस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ दिया। उन्होंने आज सुबह 6.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। अब इस खबर से हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री और फैंस अब प्रवीण कुमार के दुनिया से जाने पर बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं।
क्या है निधन की वजह?
उनकी मौत की वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रवीण कुमार लम्बे समय से बीमार थे और अब उन्होंने अपनी बीमारी के सामने घुटने टेक दिए हैं। इस खबर के बाहर आते ही हर तरफ हड़कंप मच गया है। लोगों के लिए विश्वास कर पाना ही मुश्किल हो रहा है कि महज 28 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब तमिल इंडस्ट्री भी सदमे में है और लोग इस खबर पर दुख जता रहे हैं।
कब होगा अंतिम संस्कार?
अब कंपोजर प्रवीण कुमार के अंतिम संस्कार को लेकर भी अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि आज शाम 6 बजे उनके घर से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में तमिल इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनके घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच सकते हैं। अब कई मशहूर हस्तियों के वह आने की उम्मीदें हैं। बता दें, प्रवीण ने ‘मेथागु’ और ‘राकाधन’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया है। वो म्यूजिक इंडस्ट्री संगीत में एक उभरता हुआ नाम थे लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे।