Netflix पर भारत में इन 5 फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल

Netflix Top 5 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड होने वाली 5 फिल्में आखिर कौन सी हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Netflix Top 5 Trending Movies

Netflix Top 5 Trending Movies

Netflix Top 5 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन इस हफ्ते टॉप 5 फिल्मों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पिछले हफ्ते नंबर 2 पर ट्रेंड होने वाली फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ अब 2 पायदान नीचे नंबर 5 पर आ गई है। चलिए आपको बताते हैं भारत में ट्रेंड होने वाली 5 फिल्मों के बारे में जिन्हें अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो इस हफ्ते आप इनका आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

‘सेक्टर 36’ (Sector 36)

विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की फिल्म ‘सेक्टर 36’ पिछले 2 हफ्ते से नंबर 1 पर बनी हुई है। 13 सिंतबर को रिलीज हुई इस फिल्म में विक्रांत और दीपक दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में जहां विक्रांत एक सीरियल किलर के रोल में नजर आ रहे हैं वहीं दीपक इस फिल्म में पुलिस अधिकारी में किरदार में है जिसके पास बच्चों के अपहरण होने का पेचीदा केस आता है। फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस कूट-कूट के भरा हुआ है।

विज्ञापन

फास्ट एक्स (Fast X)

विन डिजल की फास्ट एंड फ्यूरियस की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘फास्ट एक्स’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की फ्रेंचाइजी हमेशा ही फैंस की वॉचलिस्ट में टॉप पर बनी रहती है। भारत में ये फिल्म इस समय नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन

गिफ्टिड (Gifted)

साल 2017 में रिलीज हुई ये अमेरिकन फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म की कहानी 7 साल की बच्ची के ईर्द-गिर्द घूमती है जो दिमागी रूप से काफी होशियार है और नानी और अंकल के बीच उसकी कस्टडी की बैटल चलती है।

विज्ञापन

अग्लीज (Uglies)

फिल्म ‘अग्लीज’ की कहानी स्कॉट वेस्टरफेल्ड के लोकप्रिय युवा वयस्क डिस्टोपियन उपन्यास पर बेस्ड है। ये कहानी एक ऐसे समाज की है जहां 16 साल की उम्र में हर किसी के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी जरूरी कराई जाती है। इस प्रोसेस का उद्देश्य लोगों को ‘अग्लीज’ से ‘प्रेटीज’ में बदलना है, यानी कि उन्हें सुंदर बनाने के साथ-साथ परफेक्ट जीवन का वादा किया जाता है। ये फिल्म नंबर 4 पर भारत में ट्रेंड कर रही है।

‘मिस्टर बच्चन’ ( Mr. Bachchan)

पिछले हफ्ते तक नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म अब पांचवें नंबर पर आ गई है। इस वक्त भारत में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ भी काफी ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरशे, सुभलेखा सुधाकर, जगपति बाबू, सत्या, सचिन खेडेकर ने काम किया है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर को दस्तक दी है। ये फिल्म हिंदी फिल्म रेड का तेलुगु रीमेक है, जिसमें अजय देवगन ने काम किया था। फिल्म भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर पड़े रियल लाइफ इनकम टैक्स रेड पर बेस्ड है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ