Neeyat BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘नीयत’, फिल्म ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन

Neeyat BO Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने 4 साल बाद अपनी फिल्म ‘नीयत’ (Neeyat) से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। फैंस को एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और अब ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।इसी के साथ फिल्म नीयत […]

---विज्ञापन---

Neeyat BO Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने 4 साल बाद अपनी फिल्म ‘नीयत’ (Neeyat) से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। फैंस को एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और अब ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

इसी के साथ फिल्म नीयत ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा। वहीं, अब इस फिल्म का 6वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Neeyat ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 5.54 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म ने बीते 5 दिनों में की इतनी कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते 5 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये और का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन 81 लाख रुपये, 5वें दिन 55 लाख का कलेक्शन किया है।

फिल्म की कहानी

इसी के साथ अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में बिजनसमैन आशीष कपूर भारतीय बैंक से दो हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग जाता है और वहां उसकी हत्या हो जाती है। इसके बाद मीरा राव उनकी मौत की गुत्थी सुलझाती हैं।

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो अनु मेनन की निर्देशित ‘नीयत’ से विद्या बालन ने 4 साल बाद डिटेक्टिव मीरा राव बनकर बड़े पर्दे पर वापसी की है। विद्या के साथ इस फिल्म में राम कपूर (आशीष कपूर), राहुल बोस और शहाना गोस्वामी ने भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

First published on: Jul 13, 2023 09:20 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें