Neeyat Box Office Collection Day 2: विद्या बालन की 'नीयत' ने किया कमाल, फिल्म ने दो दिनों में ही कर लिया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Neeyat Box Office Collection Day 2
Edited By Nancy Tomar

Neeyat Box Office Collection Day 2
Neeyat BO Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने 4 साल बाद अपनी फिल्म ‘नीयत’ (Neeyat) से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। फैंस को एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और अब ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।
इसी के साथ फिल्म नीयत ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और अब इस फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि विद्या बालन की मिस्ट्री थ्रिलर ‘नीयत’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 2.27 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, अगर इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो नीयत ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, इस वीकेंड मेकर्स को फिल्म से कॉफी उम्मीदें हैं।
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में बिजनसमैन आशीष कपूर भारतीय बैंक से दो हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग जाता है और वहां उसकी हत्या हो जाती है। इसके बाद मीरा राव उनकी मौत की गुत्थी सुलझाती हैं।
वहीं, अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो अनु मेनन की निर्देशित ‘नीयत’ से विद्या बालन ने 4 साल बाद डिटेक्टिव मीरा राव बनकर बड़े पर्दे पर वापसी की है। विद्या के साथ इस फिल्म में राम कपूर (आशीष कपूर), राहुल बोस और शहाना गोस्वामी ने भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: