बॉलीवुड की 5 रोमांटिक लव स्टोरी, जिन्हें रोमांस करते देख करोड़ो लोगों के दिल धड़के

Bollywood Romantic Couples Love Story

Bollywood Romantic Couples Love Story

Bollywood Romantic Couples Love Story: सिनेमा जगत में प्रेम कहानियां सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होती बल्कि कलाकारों की कहानियां भी किसी फिल्म से कम नहीं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी प्रेमकहानियां हैं, जो आज भी लोगों को अपनी ओर आर्कषित करती है।

विज्ञापन

फिर चाहे बात पुराने जमाने की हो या फिर आज के समय की। आज यानी 18 सितंबर को नेशनल फर्स्ट डे मनाया जाता है। इसलिए इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की सदाबाहर प्रेमकहानियों के बारे में। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की सदाबहार प्रेमकहानियां

1. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेमकहानी किसी से छुपी हुई नहीं है। दोनों को बॉलीवुड का बेस्ट कपल माना जाता है। कपल की मुलाकात साल 1970 में एक फिल्म के शेट पर हुई थी। इसके बाद जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो दिल हार बैठे। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ी और इसके बाद दोनों ने शादी की और आज इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं।

विज्ञापन

2. बोनी कपूर और श्रीदेवी

बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेमकहानी भी बेहद शानदार है। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’के दौरान बोनी ने एक्ट्रेस से अपने दिल की बात कही थी और दोनों ने साथ में समय बिताना शुरू किया और फिर शादी कर ली। भले ही आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बोनी कपूर आज भी उनकी याद में पागल रहते हैं।

3. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। फैंस को कपल की कैमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म ‘शेरशाह’ में एक साथ नजर आए। फिल्म में भी दोनों ने कमाल की एक्टिंग की और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिर कपल ने इस साल शादी कर ली।

विज्ञापन

4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी भी फैंस को बेहद पसंद आती है। कपल की कैमिस्ट्री भी बेहद कमाल की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और अब कपल की मालती मैरी निक चोपड़ा जोनास नाम की एक बेहद प्यारी-सी बेटी भी है। बता दें कि निक ने पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। वहीं से कपल की लव स्टोरी की शुरुआत हुई।

5. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी भी बेहद कमाल की है। कपल की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है और दोनों की कैमिस्ट्री भी बहुत गजब की है। साल 2017 में कपल ने शादी की थी और अब उनकी वामिका नाम की एक बेटी भी है। साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ