इंटरनेशनल सेलिब्रटी बनने के लिए देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं... जानें दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्यों कहा?

Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के कैमियो में नजर आई थी। किंग खान की फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री फैंस को बेहद पसंद आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल स्टार बनने के लिए देश छोड़ने पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने बताया कि अगर आप स्टार बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं ओर जाकर बसने की जरुरत नहीं होती। चलिए जान लेते हैं दीपिका ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन

मैं वैश्विक स्तर पर बहुत कुछ करना चाहती हूं- दीपिका 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया कि मेरे इरादे वैश्विक तो हैं, लेकिन ये फिल्म स्टार होने से आगे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक इंसान हूं और इसलिए मैं वैश्विक स्तर पर बहुत कुछ करना चाहती हूं, लेकिन मुझे इस बात पर बहुत हैरानी होती है कि हम कहां से आते हैं और इसके लिए कितने अपराधबोध से ग्रस्त रहते हैं। हमने इसके लिए बहुत अनुग्रह किया है।

विज्ञापन

मैं मेरी संस्कृति के साथ हूं- दीपिका 

दीपिका पादुकोण ने आगे कहा कि ये मेरा मानना है कि वैश्विक स्तर पर स्वीकार किए जाने के लिए मुझे किसी दूसरे देश में जाकर रहने की जरुरत नहीं है। इसके लिए रास्ता लंबा हो सकता है लेकिन मैं मेरी संस्कृति के साथ हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जो भी किया अपनी शर्तों पर किया है। दीपिका पादुकोण के इस बयान को लेकर कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना सादा है।

फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार

बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी के बाद अमेरिका में रहने लगी है। साथ ही वो जब भी भारत आती हैं तो अमेरिकन लहजे में अंग्रेजी बोलती नजर आती है। वहीं, अगर दीपिका की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में ‘जवान’ में नजर आई है और अब फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ