Uttara Baokar Passes Away: उत्तरा बाओकर का 79 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Uttara Baokar Passes Away

Uttara Baokar Passes Away

Uttara Baokar Passes Away: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बाओकर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 79 साल की उम्र में पुणे के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

उत्तरा बाओकर लंबे समय से बीमार थीं और बीते दिन यानी मंगलवार को एक्ट्रेस का निधन हो गया। एक्ट्रेस के निधन से उनका पूरा परिवार शोक में हैं।

विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं उत्तरा बाओकर

बता दें कि उत्तरा बाओकर को मृणाल सेन की फिल्म ‘एक दिन अचानक’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। साल 1984 में बाओकर कोसंगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

और पढ़िए – Sangeeta Bijlani: बंट चुके थे शादी के कार्ड, दुल्हन बनने को तैयार थीं संगीता बिजलानी, फिर क्यों टूट गई सलमान से शादी?

वहीं, फिल्म निर्माता सुनील सुकथंकर ने कहा कि उन्होंने उनके साथ लगभग आठ फीचर फिल्मों में काम किया और उनकी लंबे समय से सहयोगी रहीं सुमित्रा भावे उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में मानती थीं जो मजबूत महिला पात्रों को चित्रित कर सकती थी।

विज्ञापन

बेहतरीन अदाकारा थीं उत्तरा बाओकर

साथ ही बाओकर को याद करते हुए सुकथंकर ने कहा कि- ,”उन्होंने हमारी फिल्मों में कई तरह की महिला भूमिकाएं निभाईं और वह एक डिसिप्लिन अदाकारा थीं, उनका सेट पर, कोई नॉनसेंस एटीट्यूड नहीं होता था।” वहीं, उत्तरा बाओकर के निधन से टेलीविजन से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक शोक की लहर है।

इन फिल्मों में निभाया अहम रोल

बता दें कि उत्तरा बाओकर ने गोविंद निहलानी की फिल्म ‘तमस’ में अहम रोल निभाया था, जिसके बाद पांच दशक से ज्यादा के करियर में एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में काम किया। उत्तरा बाओकर मृणाल सेन की ‘एक दिन अचानक’, ‘उत्तरायण’, ‘रुक्मावती की हवेली’, ‘द बर्निंग सीज़न’, ‘दोघी’, ‘ठक्षक’ और ‘सरदारी बेगम’ जैसी फिल्मों के लिए भी खूब जानी जाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Bhojpuri Song Video: पवन सिंह ने सरेआम सड़क पर दिव्या की पतली कमरिया पर फेरा हाथ, लोगों ने देखा बार-बार

टेलीविजन में भी किया काम

वहीं, उत्तरा बाओकर ने टेलीविजन में भी काम किया है, एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज किए हैं। जैसे- ‘उड़ान’, ‘अंतराल’, ‘एक्स ज़ोन’,‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘कशमकश ज़िंदगी की’, ‘रिश्ते’ और ‘जब लव हुआ’ जैसे कई शोज में अभिनेत्री ने अहम रोल निभाया है। साथ ही उत्तरा बाओकर थिएटर का भी बेहद पॉपुलर चेहरा थीं और उन्होंने मुख्यमंत्री, मेना गुर्जरी, गिरीश कर्नाड की तुगलक और उमराव जान जैसे कई शानदार नाटक भी किए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ