कहां गायब हैं हार्दिक पांड्या? Natasa Stankovic ने लिखा क्रिप्टिक नोट, क्या सोसाइटी डाल रही है प्रेशर?

Natasa Stankovic Cryptic Post: नताशा स्टेनकोविक ने पति से अलग होने के बाद अब एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। अब एक्ट्रेस पेरेंटिंग को लेकर कुछ परेशान दिख रही हैं।

Natasa Stankovic Cryptic Post

Natasa Stankovic Cryptic Post

Natasa Stankovic Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hadik Pandya) से सेपरेशन के बाद से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अब अपने बेटे के साथ सर्बिया जा चुकी हैं और वहीं से लगातार अपनी और अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। साथ ही उनके क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नताशा की सोशल मीडिया एक्टिविटीज अभी ही फैंस की अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। नताशा कभी चीटिंग को लेकर बने वीडियो लाइक कर सुर्खियां बटोर रही हैं तो कभी वो बदलाव को लेकर हिंट दे रही हैं।

नताशा का नया पोस्ट वायरल

इसी बीच अब नताशा का एक नया पोस्ट सामने आ गया है। अब एक्ट्रेस ने ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद इसे उनके और हार्दिक के बेटे अगस्त्य से जोड़कर देखा जा रहा है। क्या मां-बाप के अलग होने से अगस्त्य पर इसका कोई असर पड़ रहा है? अब नताशा का पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे इनके फैसले से अगस्त्य को भी काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। अब चलिए देखते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

पेरेंटिंग को लेकर क्या बोलीं नताशा स्टेनकोविक?

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सोसाइटी की एक्सपेक्टेशन कॉम्पिटिशन बढ़ाने, अचीवमेंट तेज करने और शुरुआती डेवेलेपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए बदल चुकी हैं, जिसके कारण बच्चों पर जल्दी बड़े होने का प्रेशर बढ़ रहा है। इसके साथ ही उनके पेरेंट्स पर लगातार डाउट और पैनिक करने का भी दबाव पड़ रहा है।’ अब नताशा ने फैंस को बताया है कि वो किस प्रेशर से गुजर रही हैं।

क्या हार्दिक पांड्या को मिला नया प्यार?

दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या की बात करें तो इन दिनों उनका नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया (Jasmin Walia) के साथ जोड़ा जा रहा है। एक तस्वीर वायरल होने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पंड्या की लाइफ में जैस्मीन वालिया की एंट्री हो गई है और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इनकी डेटिंग की खबर कन्फर्म नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ