News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Akhanda 2 Thaandavam Teaser Review (Nancy Tomar): पॉपुलर एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अखंडा 2 : तांडवम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आज 24 अक्टूबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म के टीजर पर एक्स यूजर्स ने भी अपनी राय दे दी है. आइए जानते हैं कि ‘अखंडा 2 : तांडवम’ का टीजर कैसा है?
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अखंडा 2 : तांडवम’ के टीजर की बात करें तो फिल्म का टीजर बेहद शानदार है. टीजर के शुरू में ही कमाल का एक्शन देखने को मिल रहा है और नंदमुरी बालकृष्ण की कमाल की एंट्री देखने को मिल रही है. नंदमुरी बालकृष्ण का जबरदस्त एक्शन देखने के बाद फैंस और यूजर्स बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. नंदमुरी का एक्शन देखने के बाद फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
फिल्म ‘अखंडा 2 : तांडवम’ के टीजर पर एक्स यूजर्स की राय की अगर बात करें तो एक्स की पब्लिक ने फिल्म के टीजर की सरहाना की है. एक यूजर ने फिल्म के टीजर की तारीफ करते हुए लिखा कि नॉन स्टॉप एनर्जी का गवाह. दूसरे यूजर ने लिखा कि नंदमुरी बालकृष्ण इज वन मैन आर्मी. तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का एक्शन किया है. इस तरह यूजर्स ने फिल्म के टीजर की तारीफ की है.
Witness the unstoppable energy of Akhanda 2: Thaandavam – Blasting Roar!#NBK #Balakrishna #BoyapatiSrinu #ThamanS @MusicThaman @BoyapatiSrinu pic.twitter.com/xYWrAzzuxx
— Sureshnaidu Pendela (@Suresh_Pendela) October 24, 2025
Akhanda 2 Thaandavam: Nandamuri Balakrishna Is One Man Army In Teaser Of Boyapati Srinu's Filmhttps://t.co/9YPP84iywC
— Raisa Nasreen (@RaisaNasreen) October 24, 2025
इसके अलावा अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सुनने में आया था कि फिल्म की रिलीज को मेकर्स ने आगे बढ़ा दिया है और ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. हालांकि, अब साफ हो गया है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को अपनी तय तारीख पर रिलीज होगी. फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Alia-Ranbir के बाद Deepika-Ranveer भी गए मुंबई से बाहर, क्या साथ घूमने का है प्लान?
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।