Mrunal Thakur और Dhanush की क्यों उड़ी डेटिंग अफवाह? एक्टर की बहनों से जुड़ा खास कनेक्शन

Mrunal Thakur and Dhanush Dating Rumours: ‘सन ऑफ सरदार 2’ फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस की साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ डेटिंग अफवाह सामने आ रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं ये अफवाह क्यों और कैसे फैली हैं?

mrunal thakur (1)

Photo Credit- Instagram

Mrunal Thakur and Dhanush Dating Rumours: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ डेटिंग की अफवाह जोरों-शोरों पर हैं। हाल ही में धनुष अैर मृणाल को साथ में कई बार स्पॉट किया गया। चाहे वो एक्ट्रेस की लेटेस्ट मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ से जुड़े इवेंट्स हो या फिर एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी हो, धनुष को एक्ट्रेस के साथ हर जगह देखा गया। तभी से दोनों की डेटिंग रूमर्स भी उड़ना शुरू हो गईं। वहीं एक और वजह सामने आई है जिसने दोनों की डेटिंग अफवाह को हवा दी है। ये वजह धनुष की बहनों से जुड़ी है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

दरअसल हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार की दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। धनुष की दोनों बड़ी बहनें डॉ. कार्तिका कार्तिक और विमला गीता की फॉलोइंग लिस्ट में मृणाल का नाम सामने आ रहा है। इससे दोनों स्टार्स की डेटिंग रूमर्स को और भी हवा उड़ गई है।

मृणाल के इंस्टाग्राम से तेज हुईं अफवाह

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार न्यूज 18 के एक सूत्र ने खुलासा किया है दोनों स्टार्स के बीच कुछ तो पक रहा है। मृणाल के फॉलोअर्स पर पहले किसी का ध्यान नहीं गया था, लेकिन जब धनुष संग उनकी डेटिंग अफवाह सामने आईं तो अब उनके फैंस ने भी नोटिस किया कि धनुष की बहनें उनके इंस्टाग्राम पर हाल ही में ऐड हुई हैं। बस फिर क्या था इन अफवाहों को और हवा मिल गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

वहीं जब से ये अफवाहें सामने आई हैं तभी से सोशल मीडिया पर भी मृणाल और धनुष की फोटोज वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है। बता दें धनुष अपनी दोनों बहनों से काफी क्लोज हैं और वो महीने में अक्सर उनसे 2-3 बार मिलने भी जाते हैं। वहीं धनुष की बहनें कार्तिका कार्तिक और विमला गीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो धनुष के साथ अक्सर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ