Bigg Boss के इतिहास के 5 कंटेस्टेंट्स जिन्हें मिला सबसे ज्यादा हेट, Bigg Boss 18 की Eisha का नाम भी शामिल

Bigg Boss Most Hated Contestants: बिग बॉस 18 में ईशा सिंह को बाहर लोगों द्वारा काफी हेट कमेंट्स का सामना कर पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हेट पुराने सीजन के बाकी कुछ कंटेस्टेंट्स को भी मिला था। चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में।

Bigg Boss Most Hated Contestants

Bigg Boss Most Hated Contestants

Bigg Boss Most Hated Contestants: बिग बॉस 18 में हाल ही में मीडिया ने जिस तरह से कंटेस्टेंट्स को ग्रिल किया उसके बाद कई कंटेस्टेंट्स को रिएलिटी चेक मिला। ईशा सिंह जिन्हें अब तक ये लग रहा था कि वो शो में बहुत अच्छा कर रही हैं, अब उन्हें भी ये डर सताने लगा है कि कहीं बाहर जाकर उन्हें ‘टमाटर तो नहीं पड़ेंगे’। चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के इतिहास के ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें बाहर सबसे ज्यादा हेट मिला है।

विज्ञापन

ईशा सिंह

बिग बॉस 18 में भले ही ईशा सिंह को अब तक बिग बॉस ने कई मौकों पर सपोर्ट किया हो, उन्हें शो की लाडली कहा जाता हो लेकिन बाहर ईशा सिंह को कई हेट कमेंट्स मिलते हैं। पहले दिन से ही बाहर लोगों को ईशा सिंह काफी नेगेटिव लगी हैं और मीडिया ने भी घर के अंदर जाकर वही सब ईशा को कहा। ईशा सिंह उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं जिन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा हेट मिला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh)

टीना दत्ता

बिग बॉस 16 में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता भी कुछ ऐसे ही हेट कमेंट्स का शिकार हो चुकी हैं। टीना को उनके बर्ताव के लिए बाहर जनता द्वारा नफरत का सामना करना पड़ा था। टीना को बाहर आकर इतना हेट मिला था कि उन्होंने इंटरव्यू ही नहीं दिए थे। टीना बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद सीधा अंडरग्राउंड हो गई थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tinaa Dattaa (@tinadatta)

एलिस कौशिश

एलिस कौशिश ने भी बिग बॉस 18 में हिस्सा लेकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। जी हां, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस एलिस शो में गई तो एक पॉजिटिव इमेज लेकर थीं लेकिन शो में जिस तरह ईशा और अविनाश की संगत में एलिस भी चुगली गैंग का पार्ट बन गईं, उन्हें भी बाहर काफी हेट का सामना करना पड़ा और वो इसलिए शो से काफी जल्दी भी एविक्ट हो गईं।

विज्ञापन

ईशा मालवीय

ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था। उनपर शो के दौरान ही दो-दो बॉयफ्रेंड्स को एक साथ घुमाने का आरोप लगा था। उनके दोनों बॉयफ्रेंड्स एक साथ ही  शो में आ गए थे और उन्हें ऑडियंस द्वारा काफी हेट का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित

बिग बॉस ओटीटी 3 में दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित ने भी हिस्सा लिया था। अपने ड्रामा और नौटंकी के चलते चंद्रिका को कभी भी शो के दौरान पसंद नहीं किया गया। उन्हें काफी हेट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ