26/11 के बाद एकबार फिर लोगों को बचाने निकले 'डॉक्टर ओबरॉय', Mumbai Diaries Season 2 का टीजर बढ़ा रहा उत्सुकता

Mumbai Diaries Season 2 Teaser

Mumbai Diaries Season 2 Teaser

विज्ञापन

Mumbai Diaries Season 2 Teaser: मोहित रैना (Mohit Raina) की मोस्ट अवेटेड ‘मुंबई डायरीज’ (Mumbai Diaries) सीरीज के सीजन 2 का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसको देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई हैं। 26/11 की सच्ची घटना पर आधारित ‘मुंबई डायरीज’ को दर्शकों को खूब प्यार मिला था, जिसके बाद दर्शक इसके दूसरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जिसके जबरदस्त टीजर ने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। ये सीजन मुंबई में हुई अंधाधून बारीश से हुई जान-माल की तबाही की कहानी लेकर आया है। इसके साथ ही दूसरे सीजन के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है।

टीजर में देखा जा सकता है कि कैसे मुंबई में बारिश ने कोहराम मचा रखा है और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहे हैं। कोई लंबी लाइन में लगा है तो गाड़ी के अंदर ही फंस कर रह गया है। टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक झलक ‘डॉक्टर ओबरॉय’ यानी मोहित रैना (Mohit Raina) की झलक भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

26/11 के बाद अब इस आपदा से लडेगी मुंबई 

‘मुंबई डायरीज’ के सीजन 2 (Mumbai Diaries Season 2 Teaser) में मुंबई जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों, ट्रेनिंग लेने वालों और वहां काम करने वालों के साथ 26/11 के आतंकवादी हमलों से पैदा हुए हालातों से निपटने के बाद एक अलग कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है, लेकिन हालत अलग होने के बावजूद इस बार भी डॉक्टर ओबरॉय और उनकी टीम मुंबई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करते नजर आएंगे। ये सीजन 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगा।

विज्ञापन

Mumbai Diaries सीजन 2 में ये स्टार्स आएंगे नजर

मुंबई डायरीज’ (Mumbai Diaries) के सीजन 2 में मोहित रैना के अलावा कोंकणा सेन शर्मा (Konkana Sen Sharma), टीना देसाई (Tina Desai), श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary), सत्यजीत दुबे (Satyajeet Dubey) नताशा भारद्वाज (Natasha Bharadwaj), मृण्मयी देशपांडे (Mrunmayee Deshpande) और प्रकाश बेलावाड़ी (Prakash Belawadi) मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ