Mission Impossible 7: टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की बंपर ओपनिंग, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने ही मचा दिया तहलका
Edited By Nancy Tomar

Mission Impossible 7 Box Office Day 1
Edited By Nancy Tomar

Mission Impossible 7 Box Office Day 1
Mission Impossible 7 Box Office Day 1: टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ (Mission Impossible 7) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अब ये फिल्म रिलीज हो गई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है। फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7′ ने पहले दिन बेहद शानदार कलेक्शन किया है और इसके आगे सत्यप्रेम की कथा’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ धूल चाटती नजर आई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशन इम्पॉसिबल 7 ने ओपनिंग डे पर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ के साथ खाता खोला है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।
वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कजर्नी भी हैं। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने प्रेजेंट किया है।
साथ ही बता दें कि इस स्पाई एक्शन फिल्म को इसके शानदार एक्शन सींस, टॉम क्रूज़, को-एक्टर हेले एटवेल और अन्य स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी सराहा जा रहा है। हेले ने भी फिल्म में कुछ बेहद इम्प्रेसिव स्टंट किए हैं। साथ ही रेबेका फर्ग्यूसन इस फिल्म में इल्सा फॉस्ट के रूप में नजर आई हैं। रेबेका के एक्शन सीन भी कमाल के हैं। एसाई मोरालेस ने गेब्रियल की दमदार भूमिका निभाई है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमल दिखा पाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=bvrvDjyFgL8
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: