Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का तहलका, 5 दिनों में ही कमा लिए इतने करोड़
Edited By Nancy Tomar

Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 5
Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 5: टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ (Mission Impossible 7) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म 12 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है।
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7′ ने पहले दिन बेहद शानदार कलेक्शन किया है और अब इस फिल्म का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ ने 5वें दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने पांचवे दिन 17 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
इसके साथ ही अगर मिशन इम्पॉसिबल 7 के बीते 4 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.3 करोड़, दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़, तीसरे दिन टॉम क्रूज की फिल्म ने 9.15 करोड़, चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।
बता दें कि इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कजर्नी भी हैं। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने प्रेजेंट किया है।
साथ ही बता दें कि इस स्पाई एक्शन फिल्म को इसके शानदार एक्शन सींस, टॉम क्रूज़, को-एक्टर हेले एटवेल और अन्य स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी सराहा जा रहा है। हेले ने भी फिल्म में कुछ बेहद इम्प्रेसिव स्टंट किए हैं। साथ ही रेबेका फर्ग्यूसन इस फिल्म में इल्सा फॉस्ट के रूप में नजर आई हैं। रेबेका के एक्शन सीन भी कमाल के हैं। एसाई मोरालेस ने गेब्रियल की दमदार भूमिका निभाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: