Met Gala 2024 में खूबसूरत हसीनाओं के भद्दे लुक वायरल, किम मॉलफंक्शन की शिकार

Bizarre Looks In Met Gala 2024: मेट गाला 2024 की इवनिंग फैशन से हरी-भरी रही। रेड कार्पेट पर कई एक्ट्रेस ने अपने अजीब-गरीब लुक्स से लोगों का ध्यान खींचा। आइए तस्वीरों में देखते हैं सेलिब्रिटीज के अतरंगी लुक्स।

Celebrities Looks In Met Gala 2024

Celebrities Looks In Met Gala 2024

Bizarre Looks In Met Gala 2024: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में शुमार मेट गाला 2024 की शाम बेहद शानदार रही। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड से हॉलीवुड की हसीनाओं ने शिरकत की जिनके लुक से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इस बीच कई एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से एक बार फिर तहलका मचा दिया। उनकी ड्रेस ने इवेंट में आई ऑडियंस को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

कहना गलत नहीं होगा कि कुछ हसीनाओं के लुक इतने अतरंगी थे कि लगा जैसे बिस्तर से उठने के बाद उन्होंने तुरंत ही रेड कार्पेट पर एंट्री की हो। तो देर किस बात की? चलिए मेट गाला 2024 की रौनक बढ़ाने आईं हसीनाओं के अजब-गजब लुक्स पर डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

अमेलिया ग्रे हैमलिन

22 साल की मॉडल अमेलिया ग्रे हैमलिन ने 2024 मेट गाला में फूलों से भरी एक ब्लो-अप ड्रेस पहनी जिसमें उनका लुक काफी अलग था।

विज्ञापन

किम कार्दशियन

हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन का मेट गाला लुक काफी अजीब था। इस भयंकर गर्मी में स्वेटर पहनकर उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मॉलफंक्शन की शिकार हुईं एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

लाना डेल रे

38 साल की सिंगर लाना डेल रे का लुक काफी अतरंगी था। उन्होंने पेड़ों से प्रेरित होकर झाड़ वाली अजीब ड्रेस पहनी। उससे भी ज्यादा हैरानी उनकी ड्रेस में लगी हुई मच्छरदानी को देखकर हुई।

विज्ञापन

दुआ लीपा

अल्बानियाई सिंगर दुआ लीपा ने मेट गाला में ब्लैक कलर की नेट ड्रेस को चुना। इस अजीब सी ड्रेस में उनका लुक काफी अजीब दिख रहा था।

विज्ञापन

एफकेए टिग्स

ब्रिटिश सिंगर, राइटर और डांसर एफकेए टिग्स ने अपने लुक से रेड कार्पेट पर तहलका मचा दिया। स्कीनी ड्रेस में पीछे से ऊन से बुना हुआ केप देखने में थोड़ा अजीब था लेकिन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

विज्ञापन

डोजा कैट

अमेरिकन रैपर डोजा कैट ने मेट गाला में एक लंबी व्हाइट टी-शर्ट पहनी जिसने लोगों का ध्यान खींचा। हैरानी की बात ये थी कि उनकी ड्रेस भीगी हुई और पारदर्शी थी। यही वजह थी कि उन्हें अपने हाथों से प्राइवेट पार्ट्स को ढ़कना पड़ रहा था।

विज्ञापन

नताशा पूनावाला

इंडियन बिजनेस वूमेन नताशा पूनावाला ने हर बार की तरह मेट गाला में भी अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया। उनकी ड्रेस ऐसी थी मानो मकड़ी ने बुनी हो। सिर पर तितली वाली कैप लगाकर उनका लुक हैलोवीन पार्टी की तरह लग रहा था।

विज्ञापन

ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी

गेम ऑफ थ्रोन्स की आइकन एक्ट्रेस ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी अपने अजीब लुक से रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर चर्चा में आ गईं। रेड और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली इस ड्रेस में सबसे ज्यादा ध्यान उनके हेयर स्टाइल ने खींचा। इस दौरान वो किसी जादूगर से कम नहीं लगीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ