हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यह सरासर झूठ है...', मनीष गुप्ता ने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोपों से किया इनकार

डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन मनीष गुप्ता ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Photo Credit: Instagram

फिल्म डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर उनके ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। वर्सोवा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन मनीष गुप्ता ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि ये सब झूठे हैं।

आरोपों पर मनीष गुप्ता का बयान

मनीष गुप्ता ने ANI से बातचीत में कहा, “ये पूरी तरह से झूठा आरोप है। मेरा और मेरे ड्राइवर राजेबुल लश्कर के बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ। उसने झूठा बयान देकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसका मकसद सिर्फ मेरी छवि को खराब करना और मुझसे ज्यादा पैसे वसूलना है।”

वेतन को लेकर विवाद पर जवाब

वेतन न देने के आरोप पर उन्होंने कहा, “यह आरोप भी पूरी तरह झूठा है। मैं पिछले तीन सालों के बैंक स्टेटमेंट दिखा सकता हूं, जिसमें साफ है कि मैंने उसे हर महीने समय पर वेतन दिया है। एफआईआर में जो पहला वाक्य लिखा गया है कि मैंने वेतन नहीं दिया, वो ही झूठ है। जब शुरुआत ही झूठ से हुई है, तो पूरा मामला ही फर्जी है। मैंने हर महीने उसे वेतन समय पर दिया है, और कई बार एडवांस में भी पैसे दिए हैं।”

विज्ञापन

“जिस इंसान को तीन साल से नियमित वेतन मिल रहा है, उसी ने जाकर ये कह दिया कि मैंने वेतन नहीं दिया और इसी वजह से झगड़ा हुआ। ये पूरी तरह से गलत है। उसकी मंशा सिर्फ पैसे वसूलने की है और वेतन का मुद्दा सिर्फ एक बहाना है।”

उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। “मैंने पुलिस को अपना बयान लिखित में दिया है और पुलिस ने उस पर मुहर और हस्ताक्षर कर रसीद भी दी है। मैंने अपने बयान में सब साफ-साफ बता दिया है कि ड्राइवर ने झूठ बोलकर एफआईआर दर्ज करवाई है।”

विज्ञापन

किसी भी तरह के समझौते से इनकार

मनीष गुप्ता ने साफ किया कि इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड से जुड़े लोगों को टारगेट बनाकर ऐसे झूठे मामलों से पैसे वसूले जाते हैं। यह एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है और इसे रोकना जरूरी है। इसलिए हम इस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठा रहे हैं और उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। साथ ही, उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है।”

ये भी पढ़ें- बहन Sushmita Sen के पैसों पर जीने का आरोप लगाने वालों पर राजीव सेन का करारा जवाब, एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola