Mandala Murders की इस एक्ट्रेस की पाकिस्तानी एक्टर संग फिल्म होल्ड, 'सर्वगुण संपन्न' में दिखेंगी

Mandala Murders actress Vani Kapoor upcoming web series: एक्ट्रेस वाणी कपूर की बहुचर्चित वेबसीरीज Mandala Murders आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। इससे पहले वाणी कपूर की पाकिस्तानी एक्टर फवाद ख़ान के साथ फ़िल्म अबीर-गुलाल की भारत में रिलीज पर होल्ड लगा है। एक्ट्रेस वाणी कपूर की उम्मीदें अब अपनी अपकमिंग फ़िल्मों जैसे “सर्वगुण संपन्न” और “बदतमीज़ गिल” पर टिकीं हैं।

Abir Gulaal

Abir Gulaal

विज्ञापन

Mandala Murders actress Vani Kapoor upcoming web series: एक्ट्रेस वाणी कपूर के लिए फ़िलहाल अच्छी फ़िल्म और सीरीज लाना बेहद इंपोर्टेंट है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते सालों में उनके फिल्मोग्राफी में एक भी सक्सेसफुल फ़िल्म उन्होंने अपने खाते में नहीं डाली। पाकिस्तानी एक्टर फवाद ख़ान के साथ फ़िल्म अबीर-गुलाल कर वाणी कपूर कुछ वक्त के लिए सुर्खियों में भी बनी हुई थी।

विज्ञापन

वाणी की फ़िल्म अबीर-गुलाल की भारत में रिलीज पर इसलिए भी होल्ड लगाया गया, क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ आया, वहीं फ़िल्म अबीर-गुलाल में वाणी के साथ पाकिस्तानी एक्टर होने के कारण काफ़ी विवादों में रही, इसलिए यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई।

विज्ञापन

रेड 2 में भी नज़र आ चुकी हैं वाणी कपूर

विज्ञापन

इस साल अजय देवगन की रिलीज़ हुई फ़िल्म रेड 2 में भी वाणी कपूर नज़र आ चुकी हैं। रेड 2 साल 2018 में आई फ़िल्म रेड 1 फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहा है इसलिए रेड 1 के व्यूअर्स ने रेड 2 को भी सराहा। वाणी फ़िलहाल अपने अपकमिंग फ़िल्मों जैसे “सर्वगुण संपन्न” और “बदतमीज़ गिल” में बिजी चल रही हैं। अब बात करते हैं वाणी की आने वाली मच अवेटेड वेब सीरीज की।

पुलिस अफसर ‘रेया थॉमस’ के किरदार में

वाणी कपूर की नई वेब सीरीज मंडला मर्डर्स आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। सीरीज में वाणी एक पुलिस अफसर ‘रेया थॉमस’ के किरदार में नज़र आ रही हैं, जो एक मिस्टीरियस कस्बे चारंदासपुर में हो रही अजीब और खौफनाक हत्याओं की जांच कर रही हैं। पहले रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया था कि रेया को कुछ बहुत ही डरावने और हैरान कर देने वाले मर्डर केस मिलते हैं। उनके साथ वैभव राज गुप्ता हैं, जो ‘विक्रम सिंह’ के किरदार में उनके साथी अफसर बने हैं। रेया को इन मामलों को सुलझाने के दौरान पोलिटिकल दबाव और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

मंडला मर्डर्स की क्या है कहानी

बाद में पता चलता है कि ये हत्याएं सिंपल नहीं हैं, बल्कि ये एक बहुत पुरानी मिस्टीरियस कल्ट और रीति-रिवाज़ों से जुड़ी हुई हैं। रेया और उनकी टीम इन हत्याओं के पीछे छुपे सच को खोजने की कोशिश करती है, जो मंडला नाम की एक पौराणिक और तांत्रिक दुनिया से जुड़ा है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर किरदार खुद को पुराने अंधविश्वासों और छुपे हुए रहस्यों में उलझा पाता है। एक खतरनाक गुप्त समूह सामने आता है, जो समाज में चुपचाप रहकर अपना काम कर रहा होता है। मंडला मर्डर्स को यशराज फिल्म्स के व्हाई॰आर॰ एफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

विज्ञापन

मंडला मर्डर्स की क्या है स्टारकास्ट

जानकारी के लिए बता दें की इस सीरीज में वाणी कपूर के साथ श्रीया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, राहुल बग्गा, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी इंपोर्टेंट किरदार में नज़र आ रहे हैं। मंडला मर्डर्स वेब सीरीज को डायरेक्ट किया डायरेक्टर गोपी पुथरन ने, डायरेक्टर का कहना है “हमारी कोशिश थी कि एक ऐसा रहस्यमय लेकिन असली सा लगता हुआ माहौल बनाएं, जहां हर सच के पीछे कई परतें हों और हर जवाब से और सवाल खड़े हों”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ