Dhamaal 4 Box Office Collection: 7वें दिन भी नहीं थमी 'धमाल 4' की रफ्तार, करोड़ों रुपयों से मेकर्स को किया मालामाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Dhamaal 4 Box Office Collection
विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. वीकेंड के साथ-साथ वीक डे में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धमाल 4’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘धमाल 4’ ने 7 दिनों में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 11,006 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. आए दिन फिल्म की कमाई की बढ़ती रफ्तार देखते हुए फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स काफी खुश हैं.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132.74 करोड़ की कमाई कर ली है. बढ़ती कमाई को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी. फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गानों तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. फिल्म में सभी सितारों ने अपनी मजेदार कॉमेडी से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. बता दें इससे पहले आए ‘धमाल’ तीनों पार्ट्स को भी फैंस ने इतना ही प्यार दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ