List of Youtubers in Bigg Boss: बिग बॉस ओटीटी 3 में आजकल एंटरटेनमेंट का मीटर इन दिनों बड़ी तेजी से भाग रहा है। विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच पिछले हफ्ते हुए थप्पड़ कांड ने शो की टीआरपी को एकदम उठा दिया है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट गए हैं। कुछ यूट्यूबर्स हैं तो कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं।
फिलहाल शो में एक और यूट्यूबर अदनान शेख एंट्री लेने वाले हैं, जो घर में जाते ही काफी बवाल करने वाले हैं। ऐसे में आपको बताते हैं उन यूट्यूबर्स के बारे में जो अब तक बिग बॉस के घर में नजर आ चुके हैं।
1. अरमान मलिक
बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे। पायल मलिक और कृतिका मलिक अपने पति अरमान के साथ यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। तीनों अपने डे टू डे लाइफ को अपने सबस्क्राइबर्स के साथ साझा करते हैं। फिलहाल शो से अरमान की पहली वाइफ पायल मलिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं घर में कृतिका मलिक और अरमान अभी गेम में बने हुए हैं।
2. लवकेश कटारिया
इसी सीजन में नजर आ रहे लवकेश कटारिया भी पेशे से एक यूट्यूबर हैं। लवकेश को करीब 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लवकेश एल्विश यादव के खास दोस्त हैं। वो कई बार एल्विश के साथ उनके व्लॉग्स में भी नजर आते हैं।
3. तहलका उर्फ सनी आर्य
बिग बॉस 17 में यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर तहलका प्रैंक के नाम से जाने जाने वाले सनी आर्य नजर आए थे। सनी आर्य के यूट्यूब पर 5 मिलियन से भी ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं। तहलका भाई अपने सीजन में ज्यादा आगे नहीं जा पाए थे, जिसका कारण था उनका अभिषेक कुमार का कॉलर पकड़ लेना।
4. अरुण महाशेट्टी
बिग बॉस 17 में टॉप 5 में जगह बनाने वाला एक नाम था अरुण महाशेट्टी का। अरुण भी पेशे से एक यूट्यूबर हैं। उनके पास करीब 1 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम अचानक भयानक गेमिंग है।
5. अनुराग डोभाल
बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अनुराग खास तौर पर बिग बॉस से पंगा लेने के लिए जाने जाते थे। अनुराग डोभाल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। उनके सबस्क्राइबर्स की बात करें तो यूके राइडर की अभी करीब 8 मिलियन की यूट्यूब फैमिली है।
6. एल्विश यादव
एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे हैं। उस सीजन में वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में गए थे। एल्विश यादव ही पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं जो बिग बॉस जीतने में कामयाब रहे। एल्विश यादव के यूट्यूब पर करीब 15 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं।
7. अभिषेक मल्हान
बिग बॉस ओटीटी 2 में ही एक और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी नजर आए थे। अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान शो के फर्स्ट रनर अप रहे थे। उन्होंने शो में काफी अच्छा परफॉर्म किया था। अभिषेक के यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines