KBC 16: फिजिकली चैलेंज हर्षा नहीं जीत पाईं 25 लाख, आप जानते हैं हिंदुत्व से जुड़े इस सवाल का जवाब

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में बीते दिन एक कंटेस्टेंट आईं जिनका नाम है हर्षा उपाध्याय जो 12 लाख 50 हजार रुपये हार कर सिर्फ 12 लाख 50 हजार रुपये ही जीत पाई हैं। आप बताइए कि क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं…

KBC 16

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी देखना पसंद करते हैं। इस शो का अपना एक अलग ही वजूद है क्योंकि ये एक ज्ञानवर्धक, शानदार शो है। हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जिनकी कहानी इतनी प्रेरणादायक होती है कि कई लोगों के इंस्पिरेशन बन जाते हैं। बीते दिन के एपिसोड में हर्षा उपाध्याय नाम की कंटेस्टेंट आईं जिन्होंने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए काफी सारी राशि जीती।

विज्ञापन

इसके साथ ही अपनी लाइफ की स्ट्रगल जर्नी भी लोगों को बताई। लेकिन वो 25 लाख रुपये जीतने से चूक गई। जिस प्रश्न पर वो अटकी थीं उसका जवाब आप जानते हैं क्या आप? चलिए आपको बताते हैं कि हिंदुत्व से रिलेटेड वो सवाल क्या था…

विज्ञापन

क्या था प्रश्न

केबीसी 16 में बीते दिन के एपिसोड में हर्षा से अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा था वो थोड़ा कठिन तो था। हर्षा के पास 2 लाइफलाइन भी थी डबल डिप और वीडियो कॉल ए फ्रेंड। उन्होंने वीडियो कॉल वाली लाइफ लाइन ली लेकिन वो भी मददगार साबित नहीं हो सकी। हालांकि डबल डिप भी थी लेकिन उन्होंने अपनी समझदारी का परिचय दिया और गेम से क्वीट कर लिया। ये प्रश्न हिंदू धर्म पर था जो नीचे दिया गया है-

विज्ञापन

प्रश्न: हिंदू ग्रंथों के अनुसार इनमें से क्या पृथ्वी के सात द्वीपों में से एक नहीं है?

विज्ञापन

ऑप्शन:

A. पुष्कर द्वीप
B. कुश द्वीप
C. क्रौंच द्वीप
D. इक्षुरस द्वीप

विज्ञापन

KBC 16

उत्तर:

विज्ञापन

हर्षा ने दोस्त से सवाल का जवाब मांगा लेकिन वो नहीं दे पाईं, या यूं कहें कि कहीं न कहीं हर्षा ही जल्दी से प्रश्न पूछने में चूक गईं। क्योंकि प्रश्न देते देते ही सारा समय निकल गया। हालांकि बाद में उन्होंने प्रश्न गेस किया जो गलत निकला। चलिए आप बताइए कि आपको पता है कि कौन सा सही उत्तर है। जिन्हें पता है तो ठीक जिन्हें नहीं पता उन्हें हम बता देते हैं कि सही उत्तर है ऑप्शन ‘D’ यानी इक्षुरस द्वीप।

हर्षा की बहन ने उन्हें पाला

हर्षा ने शो की शुरुआत में ही अपने बारे में बात की और बताया कि उनके पैर में दिक्कत है जिस वजह से उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है। एक पैर इतना भारी है कि दो लोग मिलकर भी उसे उठा नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में जब लोगों ने उन्हें दुतकारा को उनकी बहन उनके लिए बनीं सहारा। जी हां, उनकी बहन ने अपनी सारी खुशियों को त्याग दिया और शादी ही नहीं की। अब हर्षा का सपना है कि वो अपनी बहन को पूरी दुनिया की सैर करवाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ