KBC 16: 1,60,000 का सवाल, 2 लाइफलाइन लेकर भी हारे रणवीर रघुवंशी, आपको पता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी 1,60,000 रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। क्या आपको सवाल का जवाब पता है?

Kaun Banega Crorepati 16

Kaun Banega Crorepati 16

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में अब तक कई धुरंधर प्रतियोगी आ चुके हैं, जिन्होंने शो में मोटी रकम जीती है। एक खिलाड़ी तो 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति भी बना। हालांकि कुछ ऐसे प्रतियोगी भी रहे हैं, जिनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। कुछ ऐसा ही देखने को मिला प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी के साथ जब वो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे।

विज्ञापन

पिछले एपिसोड में रणवीर ने 80,000 रुपये जीते थे वहीं दूसरे एपिसोड में जब उनसे 1,60,000 रुपये के लिए सवाल पूछा गया तो इसका जवाब वो नहीं दे पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। क्या आपको 1,60,000 रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब पता है?

विज्ञापन

एक सवाल में फंस गए रणवीर

बता दें कि एपिसोड के दौरान प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी से कई सारे सवाल पूछे जाते हैं, जिनका सही जवाब देकर वो 80,000 रुपये जीत जाते हैं। इस दौरान वो बिग बी से बातचीत में खुलासा करते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी में किसी लड़की का इंतजार है।

विज्ञापन

बातचीत के बाद उनसे अगला सवाल पूछा जाता है, जिसकी रकम 1,60,000 रुपये होती है। सवाल का जवाब रणवीर को पता नहीं होता है, इसलिए वो लाइफ लाइन ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ की मदद लेते हैं। हालांकि सही जवाब नहीं मिलने पर प्रतियोगी अपनी तीसरी और आखिरी लाइफ लाइन ‘डबल डिप’ यूज करते हैं।

विज्ञापन

क्या था सवाल?

शो में 1,60,000 के सवाल का जवाब देने के लिए प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी लाइफ लाइन ‘डबल डिप’ के जरिए ऑप्शन ‘ए’ चुनते हैं। हालांकि उनका जवाब गलत हो जाता है, इसके बाद रणवीर आखिरी ऑप्शन चुनते हैं और वो भी गलत निकल जाता है। इसके बाद वो सीधे 10,000 पर आ जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा था और जिसका जवाब रणवीर रघुवंशी नहीं दे सके वो एक फोटो पर दिखाया गया निशान था और उसका सवाल था, ‘यह राजमार्ग पर स्थित किन दो शहरों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित किया गया था?’ इस सवाल के 4 ऑप्शन थे…

विज्ञापन

1. खार्तूम, जुबा
2. सियोल, प्योंगयांग
3. कीच, मास्को
4. जेरूसलम, मक्का

विज्ञापन

बिग बी ने दी थी सलाह

क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है? अगर नहीं पता तो बता दें कि इसका सही जवाब ‘सियोल, प्योंगयांग’ है। इस तरह गलत जवाब देने पर रणवीर रघुवंशी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हारने के बाद अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से कहा कि वो सवाल के दौरान बार-बार उनसे तस्वीर के पास जाकर देखने के लिए कह रहे थे, क्योंकि उस पर कुछ लिखा था। बता दें कि अगर रणवीर अमिताभ बच्चन की बात मान लेते तो शायद वो 1,60,000 रुपये जीत सकते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ