फैन ने Katrina से पूछा- 'आपको प्रेम अच्छा लगता है या टाइगर?' एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में है। थिएटर्स में कैटरीना और सलमान स्टारर ये फिल्म अपना जलवा दिखा रही हैं।

Katrina Kaif

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। थिएटर्स में कैटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर ये फिल्म अपना जलवा दिखा रही हैं।

विज्ञापन

वहीं, अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी एक प्यारी-सी फोटो के साथ Ask me a question कैप्शन में लिखा है। अब फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर अलग-अलग सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Katrina ने दिया मजेदार जवाब

KATRINA POST

KATRINA POST

विज्ञापन

कैटरीना के पोस्ट पर एक फैन ने पूछा कि ‘आपको प्रेम अच्छा लगता है या टाइगर?’ इस पर अभिनेत्री ने बेहद मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टाइगर अच्छा लगता है क्योंकि टाइगर में प्रेम कूट-कूट के भरा है। साथ ही उन्होंने सलमान खान को टैग भी किया है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

Katrina Kaif Post

Katrina Kaif Post

विज्ञापन

किसी की भी नहीं सुनती- कैटरीना

एक फैन ने इस पर लिखा कि एक बार जो कमिट कर देती हो तो उसके बाद क्या खुद की भी नहीं सुनती हो? इस पर कैटरीना ने लिखा कि कमिटमेंट करने से पहले सबकी सुनती हूं, उसके बाद जब कमिट करती हूं तो किसी की भी नहीं सुनती।

Katrina Kaif post

Katrina Kaif post

विज्ञापन

सेम बहादुर का प्रमोशन कर रहे हैं

इस तरह एक और फैन ने कैटरीना से पूछा कि विक्की कहां हैं? इस पर कैटरीना ने लिखा कि सेम बहादुर का प्रमोशन कर रहे हैं।

Katrina Kaif post

Katrina Kaif post

विज्ञापन

सलमान कहां हैं?

वहीं, एक फैन ने पूछा कि सलमान कहां हैं? इस पर कैटरीना ने लिखा कि घर पे हैं, उनके मम्मी डेडी की एनिवर्सरी है, लंच खा कर कॉफी पी रहे हैं और ये सेल्फी लेके भेजा है आप लोगों के लिए।

Katrina Kaif post

Katrina Kaif post

विज्ञापन

कैटरीना ने फैंस के सवालों के दिए मजेदार जवाब

इसके साथ ही एक और यूजर ने पूछा कि इमरान हाशमी के साथ पहली बार काम करके कैसा लगा तो कैटरीना ने इस पर लिखा कि वो एक बहुत अच्छे, नरम और कूल इंसान है। बता दें कि इस तरह बहुत से फैंस कैटरीना से सवाल कर रहे हैं और कैटरीना भी बेहद मजेदार तरीके से फैंस के सवालों के जवाब दे रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ