Tiger की 'जोया' या Pathaan की 'रुबई' क्लैश पर बोलीं Katrina, कहा- लड़ाई में एक्सपीरियंस काम आता है
Katrina Vs Deepika: इन दिनों सिनेमाघरों में सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ अपना जलवा दिखा रही है।
Edited By Nancy Tomar

Katrina Kaif
Edited By Nancy Tomar

Katrina Kaif
Katrina Kaif on Zoya VS Rubai: इन दिनों सिनेमाघरों में सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ अपना जलवा दिखा रही है। फैंस को पहले से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। ‘टाइगर 3’ ने बेहद शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार भी कर लिया। वहीं, बहुत जल्द सलमान की ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
इस बीच अब कैटरीना कैफ से पूछा गया कि रुबई और जोया, आमने सामने हुए तो कौन जीतेगा? इस पर एक्ट्रेस ने बेहद मजेदार जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा?
https://www.instagram.com/p/Czjm8Fst5_y/
हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ से पूछा गया कि रुबई और जोया, आमने सामने हुए तो कौन जीतेगा? इस पर कैटरीना ने जवाब दिया कि उन्हें सारी पिछली कहानियां नहीं पता है, लेकिन उन्हें जोया ज्यादा अनुभवी लगती है, क्योंकि उसके पास तजुर्बा है। लड़ाई में एक्सपीरियंस बहुत काम आता है। वहीं दोनों में से कौन जीतेगा के सवाल पर कैटरीना ने कहा कि इसका फैसला वो दर्शकों पर छोड़ रही है।
https://www.instagram.com/p/CzbODSnNusb/
इतना ही नहीं इसके बाद कैटरीना से पूछा गया कि वो पठान (शाहरुख खान) या कबीर (ऋतिक रोशन) में से किसे अपना साइड किक चुनेंगी? तो इस पर कैटरीना ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह एक कमाल फिल्म है, जो वह कर रही हैं जिसमें पठान और कबीर उनके साइडकिक हैं। इसके साथ ही कैटरीना ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि इन फिल्मों की सबसे खास बात ये है कि इनके सभी किरदार बेहद शानदार तरीके से लिखे गए हैं।
इसके साथ ही बता दें कि कैटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, आशुतोष राणा और एडवर्ड सोनेनब्लिक ने अहम रोल प्ले किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: