Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sanjay Kapur का निधन, 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय कपूर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Karisma Kapoor, Sanjay Kapur

संजय कपूर का निधन। image credit- social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में संजय कपूर ने अपनी आखिरी सांस ली। हार्ट अटैक से संजय कपूर की जान गई है। संजय कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई संजय कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

पोलो खेल रहे थे संयज कपूर 

आजतक की रिपोर्ट की मानें, तो 12 जून को संजय कपूर पोलो खेल रहे थे। इसी दौरान संजय को हार्ट अटैक आया और पोलो खेलते हुए उनका निधन हो गया। हालांकि, संजय को तत्काल प्रभाव से मेडिकल सुविधा भी मिली थी, लेकिन बावजूद इसके संजय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

2003 में की थी करिश्मा कपूर से शादी

संजय कपूर की बात करें तो संजय ने साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही एक्ट्रेस और संजय का तलाक हो गया था। साल 2016 में करिश्मा और संजय ने एक-दूसरे से तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन

करिश्मा कपूर का नहीं आया कोई रिएक्शन

गौरतलब है कि संजय कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहे हैं। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लवस्टोरी भी खूब पॉपुलर रही है। खबर लिखे जाने तक करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के निधन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। संजय के फैंस और चाहने वाले सभी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

अंतिम संस्कार को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं

बता दें कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर भी खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सभी संजय के निधन से हैरान और मायूस हैं। लोगों ने संजय की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ