---विज्ञापन---

Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sanjay Kapur कौन थे, जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। आइए जानते हैं कि कौन थे संजय कपूर?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय कपूर पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। हालांकि, संजय को मेडिकल सुविधा भी मिली थी, लेकिन बावजूद इसके 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं कि कौन थे संजय कपूर?

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर की बात करें तो वो एक मशहूर बिजनेसमैन थे। संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के चेयरमैन थे, जिसे अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ईवी सहित ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट डिजाइन बनाती है। कंपनी की स्थापना 1997 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में अग्रणी थे।

---विज्ञापन---

नंदिता महतानी से की थी पहली शादी

बता दें कि संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अपनी राहें अलग कर ली थी। संजय कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। संजय कपूर की पहली शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। नंदिता से तलाक के बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की थी।

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर ने लगाए थे गंभीर आरोप

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी भले ही ज्यादा लंबी ना चली हो, लेकिन इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा कियान और बेटी समायरा हैं। बता दें कि जब करिश्मा ने संजय से तलाक लिया था तो उन्होंने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। हालांकि, अब संजय हम सबके बीच नहीं रहे हैं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने Ahmedabad Plane Crash के बाद कैंसिल किया इवेंट, जताया दुख

First published on: Jun 13, 2025 12:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola