Bigg Boss 18 के घर में छिड़ी ट्रॉफी की जंग, करणवीर और विवियन ने जाहिर की अपनी चाहत

Bigg Boss 18 Trophy: ‘बिग बॉस 18’ के घर में सभी कंटेस्टेंट अपना दमदार गेम खेल रहे हैं। बिग बॉस के वीकेंड के वार के दौरान ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ती हुई दिखी है।

Karan Veer Mehra and Vivian Desena

Karan Veer Mehra and Vivian Desena

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Trophy: ‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए एक हफ्ता हे गया है। एक हफ्ते में ही बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट ने धांसू गेम खेला है। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के बीच प्यार से लेकर तकरार तक सब कुछ देखने को मिला है। इस बार बिग बॉस के सीजन में सभी दमदार और एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का पहला वीकेंड का वार चल रहा है। इस दौरान सलमान खान ने भी कई लोगों की क्लास लगाई है। ‘बिग बॉस 18’ के पहले वीकेंड के वार में सलमान खान काफी अच्छे मूड में नजर आए थे। सलमान खान ने घरवालों के साथ मजाक और मस्ती भी की। वीकेंड के वार के दौरान बिग बॉस के घर में ट्रॉफी को लेकर विवियन डिसेन और करणवीर मेहरा के बीच बात करते हुए देखा गया।

करणवीर और विवियन के बीच ट्रॉफी के लिए छिड़ी नोकझोंक

करणवीर कहीं खोए-खोए नजर आ रहे होते हैं। तभी विवियन उसे कहते हैं, “कहां सपने में खोया हुआ है, घड़ी-घड़ी ये जो फ्लैश फॉरवर्ड में जाकर ट्रॉफी उठाने के सपने देख रहा है तू मत देख, तूने अभी उठाई है एक ट्रॉफी।”  जवाब में करणवीर कहते हैं, “नहीं नहीं वो तो मैं बनाकर आया हूं जगह घर पर दूसरी ट्रॉफी की।” इसपर विवियन कहते हैं, “मैंने नया घर लिया है ट्रॉफी के लिए।”

विज्ञापन

करणवीर ने मजे में खींची विवियन की टांग

विवियन की बात का जवाब देते हुए करण कहते हैं, “अरे नहीं, वो खाली रह जाएगा अब, सॉरी भाई।” विवियन कहते हैं, मेरी ट्रॉफी के साथ तू सेल्फी खिंचाने आना। आगे करण एक डायलॉग सुनाते हैं और कहते हैं, “देखो, बहुत सारे बेवकूफ तुम्हारे सपने देख रहे होंगे। लेकिन शादी होगी मेरी और भाभी होगी तेरी।” विवियन और करणवीर की इस मजेदार कन्वर्सेशन पर सभी हंसने लगते हैं।

विज्ञापन

‘वीकेंड का वार’ में हुआ धमाका

‘बिग बॉस 18’ के पहले वीकेंड के वार को सलमान खान ने होस्ट किया। वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की टीम गेस्ट बनकर बिग बॉस के घर में आई थी। इसके साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कास्ट भी बिग बॉस के घर में नजर आई। इसमें राजकुमार राव, तृप्ती डिमरी और मल्लिकी शेरावत ने कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की। इसी के साथ सलमान खान ने घरवालों के बीच मास्क उतारने का टास्क भी कराया जिसमें सोफ खेल रहे घर के कंटेस्टेंट का मास्क उतारना था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ