'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल पर करण जौहर ने शेयर किया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा

करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम के सीक्वल पर खुलकर बात की है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और एक कल्ट क्लासिक बन गई थी। फिल्म में शाहरुख खान,अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर और अन्य सितारे नजर आए थे।

Karan Johar

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम एक फैमिली ड्रामा थी जो प्यार, रिश्तों और अलगाव की कहानी को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस साल फिल्म को 24 साल पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन

फिल्म में शाहरुख खान ने राहुल राइचंद,अमिताभ बच्चन ने यशवर्धन, काजोल ने अंजलि और करीना कपूर ने पूजा यानी ‘पू’ का किरदार निभाया था। इन सभी कलाकारों की एक्टिंग को खूब सराहा गया था और इन किरदारों को आज भी याद किया जाता है।

विज्ञापन

सीक्वल की उम्मीदों पर फुलस्टॉप

हाल ही में करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन किया जहां एक फैन ने पूछा कि क्या कभी खुशी कभी गम 2 बनेगी। इस पर करण जौहर ने साफ कहा “कभी खुशी कभी गम 2 नहीं बन रही है। अब हमें इसे वहीं छोड़ देना चाहिए।”

करीना कपूर भी सीक्वल के खिलाफ

करीना कपूर ने भी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि “पू एक आइकॉनिक किरदार है। ऐसे कुछ किरदारों को वैसे ही रहने देना चाहिए। इसे दोहराना सही नहीं होगा और कोई दूसरा इसे निभा भी नहीं सकता।”

विज्ञापन

करण जौहर की अगली फिल्म

करण जौहर की अगली फिल्म Kesari Chapter 2 रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्टर करण सिंह त्यागी है। इस कोर्ट रूम ड्रामा में अक्षय कुमार,अनन्या पांडे और आर. माधवन मुख्य रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को में रिलीज होगी।

कहानी जलियांवाला बाग कांड पर आधारित

फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई पर आधारित है, जिसमें सी. शंकरन नायर की भूमिका को दिखाया जाएगा। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खड़े होकर इस घटना की हकीकत दुनिया के सामने लाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ