ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'The Royals' कब होगी रिलीज? सामने आई डेट

The Royals OTT Release Date:ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज ‘The Royals’ इस साल मई में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने एक पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है।

The Royals poster

The Royals OTT Release Date: ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर पहली बार एक साथ एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज ‘The Royals’ में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसमें एक शाही परिवार की मजेदार कहानी दिखाई जाएगी जिसमें पुराने राजघरानों की परंपरा और आज के दौर की सोच के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इस शो में ईशान और भूमि के अलावा जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा: “एक जिद्दी राजकुमार को मिली एक स्मार्ट आम लड़की। अब होगा रॉयल हंगामा या बनेगी कोई शाही लव स्टोरी? ‘The Royals’ 9 मई से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।”

विज्ञापन

कहानी क्या है?

ये कहानी मोरपुर नाम के एक काल्पनिक शहर की है, जहां एक रॉयल फैमिली रहती है जो अब आर्थिक रूप से कमजोर हो चुकी है। तभी भूमि पेडनेकर का किरदार इस परिवार की जिंदगी में आता है, जिसका काम है शाही जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाना। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं होता खासकर जब उसे मोरपुर पैलेस के अड़ियल और अलग स्वभाव वाले राजकुमार से निपटना पड़ता है।

कहानी में दोनों के बीच तकरार, ईगो और धीरे-धीरे रोमांस देखने को मिलेगा। एक तरफ राजकुमार की रॉयल स्टाइल और दूसरी तरफ आम लड़की की रियलिटी, दोनों के बीच का ये टकराव ही शो को दिलचस्प बनाता है। ‘The Royals’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक और मजेदार सीरीज है, जिसे दर्शक 9 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ