'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सीक्रेट पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाया सस्पेंस

Kalki 2 Cast Updates: कल्कि 2 से दीपिका पादुकोण के आउट होने के बाद अब आलिया भट्ट के शामिल होने का चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि क्या एल्फा क्वीन आलिया अब कल्कि 2 में भी रोल निभाएंगी या नहीं.

alia bhatt in kalki 2

alia bhatt in kalki 2

विज्ञापन

Prabhas Instagram Story Alia Bhatt: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों को हिला दिया. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों वाली यह फिल्म सुपरहिट रही. अब इसकी सीक्वल ‘कल्कि 2’ की चर्चा जोरों पर है. लेकिन अचानक एक नया नाम जुड़ गया है, आलिया भट्ट. क्या दीपिका की जगह आलिया नजर आएंगी? यह सवाल पूरे इंटरनेट पर घूम रहा है.

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon का Kabir Bahia संग नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस की पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Advertisment

दीपिका की यादगार भूमिका

कल्कि में दीपिका पादुकोण ने सुमति का रोल किया था. उनकी एक्शन और इमोशनल सीन बहुत पसंद किए गए. दीपिका की स्टार पावर ने फिल्म को और मजबूत बनाया. फैंस को लगा कि कल्कि 2 में भी दीपिका ही मुख्य महिला किरदार निभाएंगी. लेकिन अब अफवाहें तेज हो गई हैं कि उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस आ सकती है.

प्रभास की स्टोरी ने बढ़ाया सस्पेंस

प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “अल्फा का ट्रेलर शानदार लग रहा है… आलिया और पूरी टीम को शुभकामनाएं.” आलिया भट्ट ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद” इसके तुरंत बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि प्रभास का यह कदम केवल एक फिल्म की तारीफ नहीं, बल्कि ‘कल्कि 2’ में आलिया की एंट्री का एक बड़ा हिंट है.

विज्ञापन

क्या दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली फिल्म में ‘सुमति’ का मुख्य किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण रचनात्मक मतभेदों या कमिटमेंट इश्यूज के कारण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. चर्चा है कि मेकर्स सुमति के इसी किरदार को आगे बढ़ाने के लिए आलिया भट्ट को लेने पर विचार कर रहे हैं.

वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स और अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि आलिया, दीपिका को रिप्लेस नहीं कर रही हैं. वह फिल्म में एक बिल्कुल नए और बेहद शक्तिशाली गुप्त किरदार (जैसे कि वैष्णो देवी) में नजर आ सकती हैं, जो सुमति के बच्चे (कल्कि अवतार) की रक्षा करेगी. हालांकि, अभी तक इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. फैंस सिलेब्रिटीज के एक्शन्स को देखकर अपनी थ्योरीज बना रहे हैं, जो सही हो सकती हैं और गलत भी हो सकती हैं.

विज्ञापन

क्या शूटिंग शुरू हो चुकी है?

कुछ अनौपचारिक लीक्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट ने हैदराबाद में ‘कल्कि 2’ के लिए अपने हिस्से की कुछ दिनों की गुप्त शूटिंग भी पूरी कर ली है. हालांकि, इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ