ना लिरिक्स, ना कोई फैंसी सीन्स, फिर भी YouTube पर बटोरे 59 मिलियन व्यूज, कौन सा है ये 14 साल पुराना गाना?

Gangs of Wasseypur Viral Song: क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के एक गाने में कोई मजेदार लिरिक्स नहीं हैं. और ना ही गाने के दौरान किसी प्रकार का धांसू सीन शूट किया गया है. फिर भी इस गाने ने तहलका मचा दिया था.

Gangs of Wasseypur Viral Song
1 / 6
Gangs of Wasseypur Viral Song

इस गाने ने सिर्फ साउंड और बिना किसी लिरिक्स के जरिए इस गाने को इस तरह बनाया गया, जिसमें सिर्फ धुन ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस अनोखे बैकग्राउंड पर ढेर सारी रील्स भी बनाई गई हैं.  

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?2 / 6

इस गाना अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (Gangs of Wasseypur) का अनोखा बैकग्राउंड ट्रैक "तैन तैन तो तो" (Tain Tain To To) है. इसकी लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं. लोग आज भी इस गाने को बड़े चाव से सुनना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

एंडी मक्की बनाम वासेपुर वैश्विक स्तर पर

एंडी मक्की बनाम वासेपुर वैश्विक स्तर पर3 / 6

बिना लिरिक्स वाले इंस्ट्रूमेंटल वीडियो का जब भी जिक्र होता है, तो गिटारिस्ट एंडी मक्की का 'ड्रिफ्टिंग' वीडियो (59+ मिलियन व्यूज) ही सबसे सटीक उदाहरण माना जाता है. भारत में ठीक 14 साल पहले (साल 2012 में) रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का यह ट्रैक भी बिना किसी पारंपरिक बोल (लिरिक्स) और फैंसी विजुअल्स के बेहद लोकप्रिय हुआ था.

यूट्यूब पर मिले करोड़ों व्यूज

यूट्यूब पर मिले करोड़ों व्यूज4 / 6

इस ट्रैक में कोई पारंपरिक लिरिक्स नहीं हैं. इसमें केवल "ले ले ले ले... लाली ली लाली लीला ला" और "का का... लू ली ला" जैसे अजीबोगरीब और बेतरतीब शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो सुनने में किसी धुन या मुंह से निकाली आवाज जैसी लगती है.

विज्ञापन

संगीतकार स्नेहा खानवलकर का एक्सपेरिमेंट

संगीतकार स्नेहा खानवलकर का एक्सपेरिमेंट5 / 6

इस गाने की म्यूजिक डायरेक्टर स्नेहा खानवलकर (Sneha Khanwalkar) हैं. वह बिहार के गांवों और कस्बों में घूमकर स्थानीय आवाजों को रिकॉर्ड कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने एक बच्चे (जियो बच्चा ता) की रैंडम आवाज और बकवास बातों को रिकॉर्ड किया और उसे एक मजेदार इलेक्ट्रॉनिक हिप-हॉप बीट में बदल दिया.

गानें का आइकॉनिक सीन

गानें का आइकॉनिक सीन6 / 6

फिल्म में यह ट्रैक तब बजता है जब मनोज बाजपेयी (सरदार खान) का किरदार कट्टा (देसी पिस्तौल) टेस्ट कर रहा होता है और पिस्तौल फुस्स हो जाती है. यह वीडियो पूरी तरह से सादा है, जिसमें केवल कच्चे कोयले की खदानें और वासेपुर की गलियां दिखाई गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन