Urvashi Rautela ने खरीदीं 2 बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार, कीमत जान फटी रह जाएंगी आंखें, रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे अमीरों को दी टक्कर

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आती रहती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उर्वशी रौतेला की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब एक्ट्रेस ने दो बेहद खास बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार खरीदी हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Urvashi Rautela
1 / 7
Urvashi Rautela. image credit- social media

विज्ञापन

स्पोर्ट्स आइकन के खास ग्रुप में शामिल

स्पोर्ट्स आइकन के खास ग्रुप में शामिल2 / 7

उर्वशी रौतेला हमेशा ही अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. अब इन दोनों कारों खरीदने के बाद उर्वशी दुनियाभर की उन मशहूर हस्तियों और स्पोर्ट्स आइकन के खास ग्रुप में शामिल हो गई हैं, जिन्हें अनोखी और बेहतरीन कारों का शौक है.

विज्ञापन

बड़े सेलेब्स शामिल

बड़े सेलेब्स शामिल3 / 7

इस खास ग्रुप की बात करें तो इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार जूनियर और ड्रेक जैसे नाम शामिल हैं, जो इस तरह की महंगी और लग्जरी कारों के शौक रखते हैं. उर्वशी ने इन कारों को खरीदकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

बुगाटी टर्बिलॉन

बुगाटी टर्बिलॉन4 / 7

बुगाटी टर्बिलॉन की अगर बात करें तो ये अब तक की सबसे एडवांस्ड और खास हाइपरकार में से एक है. ये इंजीनियरिंग, लग्ज़री और रुतबे का बेहतरीन नमूना है और यही वजह है कि ये दुनिया के सबसे अमीर लोग इसे खरीदना चाहते हैं.

विज्ञापन

उर्वशी का बढ़ता ग्लोबल रुतबा

उर्वशी का बढ़ता ग्लोबल रुतबा5 / 7

इसके अलावा बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार की खरीदारी से उर्वशी के बढ़ते ग्लोबल रुतबे और शानदार सफलता का एक और सबूत भी माना जा रहा है. बता दें कि दुनियाभर में इस कार की बहुत कम संख्या में ही बनने की उम्मीद है.

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला6 / 7

उर्वशी के लग्जरी कार कलेक्शन में अब दो बुगाटी टूरबिलॉन हाइपरकारें शामिल हो गई हैं. इससे उर्वशी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो उन ग्लोबल सुपरस्टार्स की लिस्ट में आती हैं, जो दुनिया भर के मंच पर लग्ज़री, महत्वाकांक्षा और सफलता की नई परिभाषा गढ़ते हैं.

विज्ञापन

लोगों से मिलती है सराहना

लोगों से मिलती है सराहना7 / 7

वहीं, अगर उर्वशी की बात करें तो एक्ट्रेस लगातार अपनी पहचान बढ़ा रही है और अपने काम से कामयाबी हासिल कर रही हैं. अभिनेत्री को अक्सर ही सराहा जाता है और वो अपने फैशन के लिए भी मशहूर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन