Jubin Nautiyal Marriage News: मशहूर गायक Jubin Nautiyal ने अपनी स्कूल की दोस्त से शादी कर ली है. यह शादी बहुत गुप्त तरीके से हुई. अपने होमटाउन उत्तराखंड में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे. जुबिन ने इस खबर पर अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरें तेजी से फैल रही हैं.
बचपन का प्यार बना जीवनसाथी
जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड में हुआ था. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही अपनी दोस्त से दोस्ती की. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने लंबे समय तक यह रिश्ता छिपाकर रखा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्होंने शादी अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही शादी कर ली है. यह शादी बहुत साधारण और घरेलू थी.
उत्तराखंड में हुई रस्में
शादी उत्तराखंड के जुबिन के घरेलू शहर में गुपचुप तरीके से हुई. पहाड़ी माहौल में सरल रस्में पूरी की गईं. परिवार वाले बहुत खुश थे. जुबिन हमेशा अपने परिवार और जड़ों से बहुत जुड़े रहे हैं. दुल्हनिया भी स्कूल फ्रेंड होने के कारण जुबिन को अच्छी तरह जानती हैं.
फैंस की प्रतिक्रिया
जुबिन के फैंस इस खबर से हैरान और खुश दोनों हैं. सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि जुबिन ने सच्चा प्यार चुना. कुछ फैंस कह रहे हैं कि गायक की आवाज में अब और भी मिठास आएगी. जुबिन के गाने पहले से ही दिल छू लेते हैं. अब उनकी जिंदगी में खुशी का नया अध्याय शुरू हुआ है.