'मेरी दादी कहती थीं…', Asha Bhosle की याद में तड़पीं Zanai Bhosle; इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Asha Bhosle Grand Daughter Zanai Bhosle Emotional Post: आशा भोसले के निधन के गम से जनाई भोसले उभर नहीं पा रही हैं. एक बार फिर जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और दादी को याद किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

zanai bhosle asha bhosle

जनाई भोसले ने भावुक पोस्ट की शेयर

Asha Bhosle Grand Daughter Zanai Bhosle Emotional Post: दिग्गज सिंगर आशा भोसले के दुनिया से जाने के बाद उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं. सिंगर के अंतिम संस्कार में भी जनाई भोसले फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. वहीं अब जनाई भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है और उन्हें यादी भी किया है. सोशल मीडिया पर जनाई भोसले का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं जनाई ने अपने भावुक नोट में क्या कुछ लिखा?

विज्ञापन

जनाई को पहुंचा गहरा दुख

आशा भोसले के निधन से सबसे ज्यादा दुख जनाई भोसले को ही पहुंचा है. दरअसल जनाई आशा भोसले के काफी करीब थीं और उन्हें बहुत प्यार करती थीं. जनाई ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपनी दादी को खोने से लगते है. वहीं आशा भोसले के अंतिम संस्कार में भी जनाई बुरी तरह टूट गई थीं. एक बार फिर जनाई ने अपनी दादी आशा भोसले की बात को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है.

विज्ञापन

पोस्ट में क्या बोलीं जनाई भोसले?

जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘सूरज हर दिन उगता है और हर दिन डूबता है. मेरी दादी कहती थीं कि जीवन चलता रहना चाहिए.’ इसके साथ ही जनाई ने इस पोस्ट में फैंस का भी धन्यवाद दिया जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. जनाई ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘ऑनलाइन मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. दादी के प्रति आप सभी का प्यार देखकर मुझे सुकून मिला है. मेरी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं. अपना ख्याल रखें.’

विज्ञापन

कब हुआ था निधन?

सोशल मीडिया पर जनाई का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में 92 की उम्र में हुआ. 11 अप्रैल की शाम में आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद 12 अप्रैल को सिंगर का निधन हो गया. उनके निधन पर सोशल मीडिया पर हर बॉलीवुड सितारे ने पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ