JioHotstar Romantic Thriller Movie: बॉलीवुड में आज कल रोमांटिक थ्रिलर मूवीज का क्रेज देखने को मिल रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तगड़ी कमाई करने के बाद ये मूवी इस साल की सबसे बड़ी हिट रोमांटिक मूवी बन गई है। वहीं इसके बाद रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। अगर आप इन मूवीज के अलावा घर बैठकर कोई रोमांटिक थ्रिलर मूवी देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक मूवी लेकर आए हैं। 1 घंटे 37 मिनट की ये मूवी विक्की कौशल की डेब्यू मूवी है। जी हां हम ‘मसान’ मूवी की बात कर रहे हैं। चलिए इस मूवी के बारे में अच्छे से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 और Saiyaara में क्या हैं 5 अंतर? दोनों फिल्मों में कॉमन है एक चीज
विक्की कौशल की डेब्यू मूवी
साल 2015 में आई इस मूवी से विक्की कौशल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस मूवी को उस समय ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये एक अंडररेटेड मूवी बनकर रह गई। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ-साथ श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी लीड रोल में हैं।
लव स्टोरी में थ्रिल और सस्पेंस
मूवी में दो लव स्टोरी को दिखाया गया है जिनका अंत बेहद दुखद होता है। एक में जहां विक्की कौशल के साथ श्वेता त्रिपाठी नजर आती हैं तो वहीं दूसरी ओर ऋचा चड्ढा की लव स्टोरी भी दिखाई देती है। शुरुआत में आपको इस मूवी में रोमांस देखने को मिलता है, लेकिन बाद में ये एक थ्रिलर मूवी बन जाती है। इसमें आपको थ्रिल के साथ-साथ सस्पेंस का भी भरपूर डोज मिलता है।
लॉकडाउन में बटोरी लाइमलाइट
विक्की कौशल की इस मूवी को लॉकडाउन में पहचान मिली, जब अचानक इस मूवी के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसके बाद मूवी को काफी पसंद भी किया गया। वहीं ये मूवी ‘सैयारा’ और ‘धड़क 2’ जैसी मूवीज को कड़ी टक्कर देती है। अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। इस मूवी को आप घर में बैठकर अपने पार्टनर के साथ जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 ने रिलीज से पहले Saiyaara को दी टक्कर? एडवांस बुकिंग में मिला स्पेशल डिस्काउंट
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
20 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
1 hr agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
14 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines