सिनेमा जगत के फेमस अभिनेता जिमी शेरगिल को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके पिता सत्यजीत सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके पिता की मौत के बाद से मातम पसर गया है. 14 अक्टूबर को सत्यजीत सिंह के लिए भोग और अंतिम अरदास रखा गया है. यह शाम साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर गर में होगा.
एक्टर बनने के लिए कटवा दिए थे बाल
जिम्मी शेरगिल के पिता असल जिंदगी में काफी सख्त थे. उन्होंने दैनिक भास्कर से एक बार एक्टर बनने के बारे में बताया था कि अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे, जिसकी वजह से उनके पिता ने उनसे एक साल तक बात नहीं की थी. जिम्मी ने बताया था कि वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां पर पगड़ी को पहनना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: ‘माशाअल्लाह क्या…?’ तमन्ना भाटिया पर अन्नू कपूर ने कही ओछी बात, ’70 साल का बच्चा भी सो सकता है’
एक्टर ने बताया कि जिम्मी ने भी पंजाबी परिवार से होने के नाते अपना धर्म निभाया था और बड़े बाल के साथ दाढ़ी रखी थी, लेकिन 18 साल की उम्र के बाद पढ़ाई के दिनों में जिम्मी हॉस्टल में रहते थे. यहां पर वह अपना सारा काम खुद करते थे. उन्हें इस दौरान अपन पगड़ी धोने में दिक्कत होने लगी थी तो उन्होंने घरवालों को बिना बताए ही अपने बाल कटवा लिए थे. एक्टर ने बाल और दाढ़ी दोनों ही हटवा दिया. इसकी वजह से उनके पिताजी काफी खफा हुए थे और करीब डेढ़ साल तक बात नहीं की थी.
यह भी पढ़ें: KBC 17: क्या आप जानते हैं ‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल का जवाब? गलत आंसर देकर जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटा कंटेस्टेंट
जिम्मी शेरगिल का करियर
अगर जिम्मी शेरगिल के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अभिनय की शुरुआत की थी. हालांकि, असल में पहचान उन्हें साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से मिली थी. इसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया था. जिम्मी ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में कराम किया है. वह मुन्नाभाई एमबीबीएस, रकीब, माय नेम इज खान, साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वह शेरगिल ‘दे दे प्यार दे-2’, ‘बुलेट विजय’ और ‘मिस्टर आई’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: KBC 17: ‘मुझे रूल्स बताने मत बैठो…’, जीरो प्राइज मनी के साथ शो से बाहर कंटेस्टेंट, ओवरकॉन्फिडेंट ले डूबा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines