KBC 17: 'मुझे रूल्स बताने मत बैठो…', जीरो प्राइज मनी के साथ शो से बाहर कंटेस्टेंट, ओवरकॉन्फिडेंट ले डूबा

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का शो ‘केबीसी 17’ में कुछ ऐसा देखना के लिए मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. हाल ही के एपिसोड में जीरो प्राइज मनी के साथ कंटेस्टेंट को घर वापसी करनी पड़ी.

Kaun Banega Crorepati 17, KBC 17, KBC 17 overconfident child

Kaun Banega Crorepati 17: जीरो प्राइज मनी के साथ शो से बाहर कंटेस्टेंट

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस शो के हालिया एपिसोड में जावेद अख्तर बेटे फरहान के साथ पहुंचे थे और इस दौरान काफी दिलचस्प बातें हुईं. एक्टर का जन्मदिन भी इसी शो के सेट पर सेलिब्रेट किया गया. वहीं. इसका अगला एपिसोड उससे भी मजेदार तब हो गया जब इसमें एक बच्चा हॉट सीट पर बैठा. इसका कॉन्फिडेंस ऐसा था कि उसे देख खुद बिग बी भी शॉक्ड थे. लेकिन वो ओवरकॉन्फिडेंस था, जिसकी वजह से जीरो प्राइज मनी के साथ उसे शो छोड़ना भी पड़ा.

दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के हालिया एपिसोड की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर एक बच्चा बैठा है. वह 5वीं क्लास में पढ़ता है. उम्र छोटी है लेकिन, आत्मविश्वास ऐसा कि आप भी चकरा जाएंगे, जिसे सरल भाषा में ओवरकॉन्फिडेंस कह सकते हैं. यही वजह रही कि उसे शो से जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटना पड़ा.

वायरल हो रही 5वीं क्लास के इशित की क्लिप

वायरल क्लिप में देखने के लिए मिल रहा है कि बिग बी जब खेल शुरू करते हैं और गेम के रूल्स बताते हैं तो इस पर इशित उन्हें रोकते हुए कहता है, ‘मुझे रूल्स पता है इसलिए आप मुझे अभी रूल्स समझाने मत बैठ जाना.’ इतना ही नहीं, इस बच्चे का ओवरकॉन्फिडेंस इतना हाई था कि वह सवाल सुनते ही बिना ऑप्शन के जवाब दे देता और उसे लॉक करने के लिए जोर डालता. लेकिन फिर जब एक ‘रामायण’ से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उसकी बोलती ही बंद हो गई और वह जवाब के लिए ऑप्शन मांगने लगा. बार-बार कहता- ‘अरे ऑप्शन डालो.’

देखिए ‘केबीसी 17’ का वीडियो

जीरो प्राइज मनी के साथ शो से बाहर कंटेस्टेंट

इसके बाद जब उसे ऑप्शन मिलता है तो वह फिर से बिना सोचे-समझे एक ऑप्शन चुनकर उसे लॉक करने के लिए कहता है. इशित कहता है, ‘सर एक क्या उसमें चार लॉक लगा दो लेकिन लॉक करो.’ हालांकि, इशित इसका जवाब देने में असफल हो जाता है और उसे अपने इस ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से शो को जीरो प्राइज मनी के साथ छोड़ना पड़ता है. उसके गलत जवाब के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘कभी-कभी बच्चे ओवरकॉन्फिडेंट में गलती कर देते हैं.’

इशित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गया है. सोशल मीडिया यूजर्स उसके इस ओवर कॉन्फिडेंस और बात करने के ढंग को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने उसके इस तरह के व्यवहार को बदतमीजी भी बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ