KBC 17: क्या आप जानते हैं 'रामायण' से जुड़े इस सवाल का जवाब? गलत आंसर देकर जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटा कंटेस्टेंट

KBC 17 Ramayana Question: टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की सीजन 17 अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. इसी बीच एक कंटेस्टेंट ‘रामायण’ से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे जीरो प्राइज मनी के साथ घर जाना पड़ा.

Ramayana, Ramayana First Kand, Kaun Banega Crorepati 17

KBC 17: क्या आप जानते हैं 'रामायण' से जुड़े इस सवाल का जवाब? (Photo- X)

अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो ‘केबीसी 17’ (Kaun Banega Crorepati 17) का हालिया एपिसोड काफी चर्चा में है. शो में एक ऐसा कंट्स्टेंट देखने के लिए मिला, जो जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटा सिर्फ ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से. बिग बी ने अंत में कहा कि कभी-कभी बच्चे भी ओवरकॉन्फिडेंस में गलती कर देते हैं. ऐसे में क्या आप उस सवाल का जवाब जानते हैं, जिसे हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट नहीं दे पाया. वो ‘रामायण’ से जुड़ा था. चलिए बताते हैं उस क्वेश्चन के बारे में.

दरअसल, अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी 17’ से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें हॉट सीट पर 5वीं क्लास का बच्चा बैठा होता है, जो ओवरकॉन्फिडेंस से भरा होता है. इसे देखकर खुद बिग बी शॉक्ड हो जाते हैं. इस बच्चे का नाम इशित है.

पहले रूल्स समझाने से किया मना

जब अमिताभ बच्चन शो में खेल शुरू करते हैं और गेम के रूल्स बताते हैं तो इशित उन्हें बीच में ही टोक देता है और कहता है कि उसे रूल्स ना समझाया जाए क्योंकि पहले से ही चीजें जानता है. वह हर सवालों के जवाब प्रश्न सुनते ही दे देता था. यहां तक कि वह ऑप्शन का भी इंतजार नहीं करता था. वह अपने जवाब को बिना ऑप्शन के ही लॉक करने के लिए कहता. ऐसे में जब ‘रामायण’ से जुड़ा सवाल आया तो वह ऑप्शन मांगने लगा. बार-बार कहता- ‘अरे ऑप्शन डालो.’

यहां देखिए ‘केबीसी 17’ का वीडियो

इसके बाद जब उसे ऑप्शन मिला तो बिना सोच समझे एक ऑप्शन चुना, जिसकी वजह से वह उत्तर गलत निकला और उसे बिना प्राइज मनी के ही घर लौटना पड़ा. हालांकि, इस दौरान इशित के इस स्वभाव को लोगों ने गलत बताया साथ ही कुछ लोगों ने इसे बदतमीजी भी कहा.

क्या था सवाल, जानते हैं आंसर?

अगर बात करें इशित के सवाल की, जिसका वह जवाब नहीं दे पाया तो वो ‘रामायण’ से जुड़ा था. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने इशित से सवाल किया था, ‘वाल्मीकी रामायण के प्रथम कांड का नाम क्या है?’ इसके लिए एक्टर ने ऑप्शन दिए, बाल कांड, अयोध्या कांड, किष्किन्धा कांड और युद्ध कांड. इशित ने इसके लिए जवाब अयोध्या कांड दिया, जो कि गलत था. इसका सही जवाब बाल कांड था. अपने ओवरकॉन्फिडेंट की वजह से 5वीं क्लास के इशित को जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटना पड़ा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ